Edited by: Vandana Ravindra.
नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने लंबे समय बाद 18 मार्च को घर वापसी की। वापस लौटने के बाद उनसे एक्सपीरियंस को लेकर कई तरह के सवाल किए गए।
सुनीता विलियम्स ने भारत को अद्भुत बताया
वहीं जब सुनीता से भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा वाला सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही सुंदर जवाब दिया। सुनीता से जब पूछा गया कि, अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? तो सुनीता विलियम्स बोलीं- अद्भुत है भारत। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारत को अद्भुत बताया है। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर गए, तो बुच विलमोर ने अविश्वसनीय तस्वीरें लीं, यह बस अद्भुत है।
रात के साथ-साथ दिन के समय भी देखना अविश्वसनीय था
गौरतलब है कि, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलिय्मस अक्सर भारत के बारे में बात करती रहती हैं। अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वापस लौटने पर सुनीता ने बताया कि, पूर्व से गुजरात और मुंबई की ओर जाते हैं और (आप देखते हैं) मछली पकड़ने का बेड़ा आ गया, तो यह आपको थोड़ा सा संकेत देता है, हम भारत आ गए हैं। पूरे भारत में मुझे जो आभास हुआ वह रोशनी का यह नेटवर्क था और बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर जा रहा था और रात के साथ-साथ दिन के समय भी देखना अविश्वसनीय था। इसी के साथ हिमालय देखना अद्भुत है।
”मुझे उम्मीद है कि हम किसी समय मिलेंगे
सुनीता विलियम्स से यह भी पूछा गया कि, क्या वह भारतीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में मदद करेंगी। उन्होंने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि हम किसी समय मिलेंगे और भारत में अधिक से अधिक लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, जितना संभव हो सके, क्योंकि यह एक महान देश और एक और अद्भुत लोकतंत्र है।” भारत दौरे पर विलियम्स ने कहा कि वो अपने “पिता के देश” की यात्रा करने की उम्मीद करती हैं। वहीं, अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके सहयोगी बुच विल्मोर भी भारत दौरा करना चाहते हैं।
Leave a comment