Edited by: Vandana Ravindra.
नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी और अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) के नेता फहीम खान के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फहीम के घर के अवैध हिस्से को ज़मीदोज कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि, नगर निगम अधिकारियों ने बीते दिन इसे ध्वस्त किया है। साथ ही फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, फहीम खान महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 मार्च को हुई हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल है। कुछ दिन पहले नागपुर नगर निगम ने उसे नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद भी उसने अवैध ढांचे को नहीं हटाया। और इसमें कई खामियों और घर के लिए बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने का हवाला दिया गया था।
बताते चलें कि, 17 मार्च को हिंसा तब भड़की, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक चादर जलाई गई। झड़प के बाद शहर के कई हिस्सों में पथराव और आगजनी हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
Leave a comment