अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा भाव आपको चौंका सकते हैं। सोने और चांदी की कीमतों ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। पहली बार चांदी की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जबकि सोना भी ₹1.71 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।
बाजार जानकारों के मुताबिक, वैश्विक तनाव, कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने कीमती धातुओं में इस ऐतिहासिक तेजी को हवा दी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड टूटे
गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत $5,591.61 प्रति औंस के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।
- स्पॉट गोल्ड: 2.1% की तेजी, $5,511.79 प्रति औंस
- इस हफ्ते अब तक: 10% से ज्यादा उछाल
- पहली बार $5,000 प्रति औंस का स्तर पार
चांदी भी पीछे नहीं रही-
- स्पॉट सिल्वर: $118.061 प्रति औंस
- इंट्रा-डे हाई: $119.34 प्रति औंस (ऑल-टाइम हाई)
भारतीय बाजार में ऐतिहासिक उछाल
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर बुधवार को-
- सोना: ₹1,66,355 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹3,86,530 प्रति किलो
सर्राफा बाजार का हाल
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ने लगातार तीसरे दिन बड़ी छलांग लगाई-
- चांदी: ₹15,000 की तेजी, ₹3.85 लाख प्रति किलो
- 26 जनवरी को ही: ₹40,500 की उछाल
सोना भी रिकॉर्ड पर पहुंच गया-
- 99.9% शुद्धता वाला सोना: ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम
- एक दिन में बढ़त: ₹5,000
तेजी के पीछे 5 बड़े कारण
अमेरिका-ईरान तनाव
परमाणु समझौते और सैन्य चेतावनियों को लेकर बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व का संकेत
फेड ने ब्याज दरों को तटस्थ रखा। महंगाई 2% लक्ष्य से ऊपर रहने से निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा।अमेरिका-ईरान तनाव
परमाणु समझौते और सैन्य चेतावनियों को लेकर बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई।
क्रिप्टो कंपनियों का सोने में निवेश
रॉयटर्स के मुताबिक, टेदर (Tether) अपने पोर्टफोलियो का 10-15% हिस्सा भौतिक सोने में लगाने की योजना बना रही है।
डॉलर में कमजोरी
अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोना-चांदी निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक बने।
चांदी की अलग कहानी
कम आपूर्ति, औद्योगिक मांग और सस्ते विकल्प के कारण चांदी में जबरदस्त खरीदारी।
2026 में अब तक चांदी 60% से ज्यादा चढ़ चुकी है।
Leave a comment