Home पॉलिटिक्स इलेक्शन कमीशन तो सरकार के कब्जे में है, कपिल सिब्बल का सरकार पर बड़ा आरोप…
पॉलिटिक्स

इलेक्शन कमीशन तो सरकार के कब्जे में है, कपिल सिब्बल का सरकार पर बड़ा आरोप…

Share
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को संसद परिसर में सिब्बल केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को बड़ा आरोप लगाया। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

सिब्बल ने कहा कि, इलेक्शन कमीशन तो सरकार के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि, यह काफी अरसे से होता चला आ रहा है। आप लोकतंत्र की बात करते हो, अगर लोकतंत्र अगर ऐसे ही चलता रहा और इलेक्शन कमीशन सरकार की पैरवी करती रही तो निश्चित रूप से जो नतीजे आपके सामने होंगे।

सिब्बल ने कहा कि, वोटिंग की जो ये व्यवस्था है, तादाद में लोगों के वोट कैंसल कर देना, लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने देना, डुप्लिकेट वोटर कार्ड, ऐसे-ऐसे लोगों के वोटर कार्ड बनाने जो यहां रहते भी नहीं हैं। दो-दो कमरे में 50-50 वोट बनाने और बीजेपी के मेंबर के आधार पर 11 हजार वोट काट दिए जाएं अगर ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो ये जिसको आप लोकतंत्र कहते हैं वो लोकतंत्र नहीं दिखावा है।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि, हम ईवीएम पर अभी बात नहीं कर रहे, इस पर तो चर्चा अलग से होगी। जिस तरह से ये इलेक्शन कराते हैं, जमीन पर क्या होता है, वो तो हमको मालूम है, सबको मालूम है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। सिब्बल ने कहा कि ना तो कोर्ट सुनती है ना इलेक्शन कमीशन सुनता है और बात ये लोकतंत्र की करते हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...