Home राष्ट्रीय यूपी डिप्टी सीएम ने बदला तुगलक लेन का नाम, अपने नेमप्लेट में लिखा विवेकानंद मार्ग…
राष्ट्रीय

यूपी डिप्टी सीएम ने बदला तुगलक लेन का नाम, अपने नेमप्लेट में लिखा विवेकानंद मार्ग…

Share
तुगलक लेन का नाम अचानक बदलकर विवेकानंद मार्ग कर दिया गया
तुगलक लेन का नाम अचानक बदलकर विवेकानंद मार्ग कर दिया गया
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

तुगलक लेन का नाम अचानक बदलकर विवेकानंद मार्ग कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने तुगलक लेन सड़क का नाम खुद बदलकर विवेकानंद मार्ग कर दिया है।

दरअसल, डिप्टी सीएम करीब तीन साल से यहां रह रहे थे। वहीं अब उन्होंने अपने घर के बाहर बदले हुए सड़क के नाम के साथ नई नेम प्लेट लगा दी है। हालांकि, उनके नाम बदल लेने से इस सड़क का नाम नहीं बदलने वाला नहीं है। दिल्ली में सड़क का नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। दिल्ली में सड़कों के नाम बदलने की प्रक्रिया व्यवस्थित और नियमानुसार होती है। इसके लिए कई स्तरों पर मंजूरी और सहमति की जरूरत होती है। ये प्रक्रिया आमतौर पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC), दिल्ली सरकार, और अन्य संबंधित प्राधिकरणों के माध्यम से संचालित होती है।

बताते चलें कि, दिनेश शर्मा 18 मार्च 2017 से 25 मार्च 2022 तक उत्तर प्रदेश में डिप्टी चीफ मिनिस्टर थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा सांसद चुना गया। वो दिल्ली आ गए। उन्हें मार्च 2022 में 6, तुगलक लेन पर सरकार आवास आवंटित किया गया। तब से वह यहीं रह रहे हैं। अब उन्होंने सरकारी आवास के पते को बदलकर “6, तुगलक लेन” से “6, विवेकानंद मार्ग” कर दिया है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...

पॉलिटिक्सराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सयासी धमाका, कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो...

राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार, 3 फरवरी को एक...