Home उत्तर प्रदेश बेटी की शादी, व्यक्तिगत सहायता, इलाज के लिए सीएम ने दी आर्थिक सहायता, 365 दिन में की 66 हजार से ज्यादा लोगों की मदद…
उत्तर प्रदेश

बेटी की शादी, व्यक्तिगत सहायता, इलाज के लिए सीएम ने दी आर्थिक सहायता, 365 दिन में की 66 हजार से ज्यादा लोगों की मदद…

Share
365 दिन में की 66 हजार से ज्यादा लोगों की मदद
365 दिन में की 66 हजार से ज्यादा लोगों की मदद
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

403 विधानसभा सीटों वाला आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता की कमान हाथ में संभालने के बाद से प्रदेश और प्रदेशवासियों के उत्थान में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चाहे राज्य को आर्थिक रुप से मजबूत करना हो या फिर उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंदिर निर्माण और भव्य महाकुंभ का आयोजन सीएम योगी किसी में भी पीछे नहीं है।

क्योंकि, यहां कि जनसंख्या अन्य राज्यों के हिसाब से ज्यादा है इसलिए यहां चुनौतियां भी उसी हिसाब से ही पाई जाती हैं। लोगों के दुख-दर्द को समझने और उनको कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अपने लखनऊ कार्यालय और मिनी सचिवालय गोरखपुर से जनता दर्शन कार्यक्रम कर संवाद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, राजधानी लखनऊ में 365 दिन में 66 हजार से ज्यादा लोगों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता की है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेटी की शादी, व्यक्तिगत सहायता, इलाज के लिए मदद के लिए एक टीम बनाई है। जो समय-समय पर जनता की खासतौर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्ययोजना को पूरा करते हैं।

आकंड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर मरीज, परिजन, जरूरतमंदों सहायता की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66 हजार 874 मरीजों के इलाज में आर्थिक सहयोग देते हुए राज्य सरकार ने 13.44 अरब रुपये मुहैया कराए हैं। कैंसर रोग से पीड़ित 7570 मरीजों को 1.66 अरब की मदद राशि उपलब्ध करवाई गई है। किडनी के 1729 मरीजों को 33.12 करोड़ की सहायता दी गई है। अग्निकांड से हुई क्षति मृतक आश्रितों को भी वित्तीय सहायता मुख्यमंत्री राहतकोष से उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन ने सहायता की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles