Home मनोरंजन पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3, मीका और बी प्राक के विरोध के बाद सपोर्ट में आए पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी
मनोरंजन

पाकिस्तान में रिलीज होगी दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3, मीका और बी प्राक के विरोध के बाद सपोर्ट में आए पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी

Share
दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3
दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3
Share

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गयी है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर संग काम करने लेकर काफी आलोचना हो रही है। ये विवाद 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले और उसके बाद 7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे।

सिंगर मीका सिंह और बी प्राक ने भी दिलजीत को खूब खरी खोटी सुनाई हालांकि, पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी अब दिलजीत के सपोर्ट में आगे आए हैं और उन्होंने पब्लिक के डबल स्टैंडर्ड की आलोचना की है। एक इंटरव्यू के दौरान पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी दिलजीत का सपोर्ट करते हुए कहा कि, “मैं देख रहा हूं कि दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म को सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उस फिल्म में एक पाकिस्तानी कलाकार भी है. मैं लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं कि हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए और हमें अपने देश के साथ खड़ा होना चाहिए।

अगर आप नहीं चाहते कि कोई पाकिस्तानी कलाकार किसी भारतीय फिल्म में गाए, अभिनय करे या काम करे, तो आप उन्हें बैन करना चाहते हैं। लेकिन हमारी इंडस्ट्री के 80% गाने चुराए गए हैं, चाहे उनकी धुनें हों या शब्द या पूरे गाने। हमारी फिल्मों में बहुत सारे गाने हैं जो उस देश के कलाकारों ने गाए हैं… तो, ये दोहरे मापदंड क्यों?” जसबीर जस्सी ने आगे कहा, “या तो यूट्यूब, स्पॉटिफाई और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म से सारे गाने हटा दीजिए. लेकिन ऐसा नहीं है कि आप किसी एक कलाकार को लेकर उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दें. ये ऐसा है जैसे कोई आपके घर खाने के लिए कुछ लेकर आया हो और फिर आप उसे दुश्मन कहने लगें, लेकिन आप उसके साथ लाई गई चीजें या मिठाइयां खाते रहें. अगर आप (पाकिस्तानी कलाकारों को) बैन करना चाहते हैं, तो उन्हें पूरी तरह बैन कर दीजिए। दुनिया में मौजूद सभी कंटेंट को हटा दीजिए.”

बताते चलें कि, युवा लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर बी प्राक ने भी दिलजीत दोसांझ की आगामी मूवी पर चल रहे विवाद के बीच उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। दरअसल, सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कई आर्टिस्ट ऐसे हैं, जो अपना जमीर बेच चुके हैं। फिटे मुंह तिहाड़े।’ बी प्राक का यह पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। दिलजीत की फिल्म को ट्रोल करने वाले बी प्राक की पोस्ट को पसंद कर रहे हैं और इसके समर्थन में सोशल मीडिया पर लिख भी रहे हैं। हालांकि, सिंगर ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। ऐसे में हर किसी को लग रहा है कि उनका इशारा दिलजीत की तरफ ही था।

ट्रेलर लॉन्च के बाद से विवादों की वजह से दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टारर ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो रही है। यह 27 जून को विदेशों में रिलीज होगी। इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए दिलजीत ने घोषणा की थी कि यह विदेश में रिलीज होगी, हालांकि, पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया गया था। दिलजीत ने खुद भी इस मामले में बयान दिया था कि चीजें उनके कंट्रोल में नहीं हैं। वहीं अब पड़ोसी देश ने भी एक दिलजीत की फिल्म को लेकर एक खुशखबरी सुनाई है। विवादों के बीच खबर है कि 27 जून को सरदार जी 3 पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है। पाकिस्तान स्थित मूवी थियेटर सिनेगोल्ड प्लेक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, दिलजीत और हानिया अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को देश में रिलीज होने वाली है।

उन्होनें पोस्ट लिखा- “इंतजार खत्म हुआ। सरदार जी वापस आ गए हैं! सरदार जी 3 कॉमेडी, ड्रामा और देसी पागलपन के साथ 27 जून को बड़े पर्दे पर आ रही है! फुल पंजाबी एंटरटेनर के लिए तैयार हैं? इसे सबसे पहले सिनेगोल्ड प्लेक्स पर देखें। अभी अपनी टिकटें बुक करें।” यह पोस्ट कुछ दिन पहले शेयर की गई थी। सिनेगोल्ड प्लेक्स के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में थिएटर हैं। सरदार जी 3, एक लोकप्रिय पंजाबी कॉमेडी फ्रैंचाइज है,जो हनिया की कास्टिंग के कारण जांच के दायरे में आ गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई, भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस वजह से कई लोग दिलजीत के फिल्म को प्रमोट करने के फैसले को ‘असंवेदनशील’ मानते हैं।

वहीं मेकर्स ने इस मामले में अपनी सफाई दी थी। उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग फरवरी के आसपास की गई थी जबकि पहलगाम हमला अप्रैल में हुआ था इसलिए इन दोनों चीजों का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “इस संवेदनशील समय में हम अपने देश और अपने साथी देशवासियों के साथ एकजुट हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने स्थिति के अनुकूल होने तक फिल्म या इसकी किसी भी प्रचार सामग्री को भारत में रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...