मनोरंजन | 17 नवंबर 2026: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज कर दिया है। गाने में श्रद्धा कपूर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। पारंपरिक नौवारी साड़ी, खूबसूरत गहनों और घुंघरुओं के साथ अभिनेत्री शानदार लावणी करती नजर आ रही हैं।
मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स की ओर से प्रस्तुत इस गाने में श्रद्धा कपूर ‘ईठा’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। गाना फिल्म की कहानी और एक महान कलाकार के सफर की झलक पेश करता है।
किसने लिखे हैं ‘जी जी रे जी’ गाने के बोल?

फिल्म ‘ईठा’ के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ को शानदार संगीत और आवाज से सजाया गया है। इसके बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
वहीं, इस गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है और इसे कंपोज भी उन्होंने ही किया है।
गाने में श्रद्धा कपूर का पारंपरिक मराठी लुक खास आकर्षण बना हुआ है। नौवारी साड़ी, पारंपरिक गहने और पैरों में घुंघरू पहनकर वह लावणी के अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं।
अजय-अतुल ने बताई गाने के पीछे की खास बात
गाने को लेकर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने बताया कि फिल्म में संगीत की भूमिका केवल कहानी के साथ चलने तक सीमित नहीं थी। संगीत ने फिल्म के किरदारों और कहानी को स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि ‘जी जी रे जी’ के जरिए उनका मकसद लावणी की पारंपरिक भावना को बरकरार रखते हुए एक दमदार संगीत रचना तैयार करना था। इसके माध्यम से वे किरदार की ताकत और व्यक्तित्व को सामने लाना चाहते थे।
श्रेया घोषाल ने गाने को लेकर क्या कहा?
गायिका श्रेया घोषाल भी ‘जी जी रे जी’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कुछ गाने सिर्फ गाए नहीं जाते, बल्कि उन्हें महसूस भी किया जाता है।
श्रेया के मुताबिक, ‘जी जी रे जी’ ऐसा ही एक गाना है। अजय-अतुल ने इसमें लावणी का जोश, चतुराई और शालीनता खूबसूरती से शामिल की है। उन्होंने अपनी आवाज के जरिए इन सभी भावनाओं को सामने लाने की कोशिश की है।
Leave a comment