Home दुनिया राष्ट्रपति का अपमान या डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों फंडिंग देने की धमकी, आखिर मस्क से क्यों नाराज हुए ट्रंप
दुनिया

राष्ट्रपति का अपमान या डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों फंडिंग देने की धमकी, आखिर मस्क से क्यों नाराज हुए ट्रंप

Share
मस्क से क्यों नाराज हुए ट्रंप
मस्क से क्यों नाराज हुए ट्रंप
Share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के बीच की दोस्ती के पर्दे के पीछे की कहानी हकीकत से अलग थी। दोनों की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल चुकी है।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क – by: Google

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। एलन मस्क ने रिपब्लिकन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों फंडिंग देने की धमकी दी है। इस पर ट्रंप भड़क गए हैं। अमेरिकी ब्राडकास्टर से ट्रंप ने कहा कि, अगर उन्होंने ऐसा किया परिणाम भुगतने होंगे। इसके अलावा जब ट्रंप से पूछा गया कि, क्या उन्हें टेस्ला सीईओ के साथ रिश्ते सुधरने की उम्मीद है तो उन्होंने साफ कहा- ‘नहीं।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हां, मुझे ऐसा ही लगता है।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका मस्क से बात करने का कोई इरादा नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं दूसरे कामों में बहुत व्यस्तू हूं।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क – by: Google

इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने तो एलन मस्क की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राष्ट्रपति पद का अपमान करने का भी आरोप लगा डाला। दरअसल, एक पोस्ट में मस्क ने ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल में होने का दावा किया था। हालांकि, मस्क ने बाद में पोस्ट को हटा लिया था।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क – by: Google

जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि, ‘आप राष्ट्रपति के कार्यालय का अपमान नहीं कर सकते।’ उन्होंने पोस्ट को ‘पुरानी खबर’ बताकर खारिज कर दिया और कहा कि, यहां तक कि, एपस्टीन के वकील ने भी उन्हें निर्दोष करार दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क – by: Google

बताते चलें कि, मस्क ने जिस एपस्टीन का जिक्र किया था वो जेफरी एपस्टीन एक घोषित यौन अपराधी था, जिसके अमेरिका से लेकर दुनिया भर में हाई प्रोफाइल लोगों से संबंध थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों की यौन तस्करी का आरोप था। अगस्त 2018 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जिसे पुलिस ने आत्महत्या बताया था। हालांकि, कई लोग आरोप लगाते हैं कि रसूख वाले लोगों को बचाने के लिए उसे हमेशा के लिए चुप करा दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...