Home खेल अब बाउंड्री पर देखने को नहीं मिलेंगे हैरतअंगेज कैच, इस तरह के कैच को माना जाएगा SIX
खेल

अब बाउंड्री पर देखने को नहीं मिलेंगे हैरतअंगेज कैच, इस तरह के कैच को माना जाएगा SIX

Share
बाउंड्री कैच माना जाएगा 6 रन
बाउंड्री कैच माना जाएगा 6 रन
Share

अक्सर हमने मैच के दौरान बाउंड्री पर कई बेहतरीन कैच देखे हैं जिसने खेल का रुख ही बदल दिया है। क्रिकेट के इतिहास में बाउंड्री कैच हमेशा से ही खेल का रोमांच बढ़ाते आए हैं। ये कैच दर्शकों की वाहवाही लूटे बिना नहीं रहते हैं। लेकिन बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैचों के नियम में अब बदलाव होने जा रहा है।

बाउंड्री कैच image source Google

नए नियम के मुताबिक बाउंड्री पर लिए जाने वाले कैच, छक्के में बदलते नजर आएंगे। भविष्य में इस तरह के हैरतअंगेज कैच मान्य नहीं होंगे। बता दें कि बाउंड्री पर खड़े खिलाड़ी हवा में जा रही गेंद को एक बार बाउंड्री के अंदर रहते हुए उछाल देते थे, फिर बाउंड्री पार करके हवा में उछाल देते थे और बाउंड्री के अंदर आकर कैच ले लेते थे, लेकिन अब ऐसे कैच को अवैध माना जाएगा और बल्लेबाज को रन मिलेंगे। वहीं, इसके अलावा किसी खिलाड़ी ने बाउंड्री के बाहर जाकर हवा में उछलकर गेंद अंदर फेंकी, फिर दूसरे खिलाड़ी ने कैच पूरा किया तो यह तभी मान्य होगा जब बॉल उछालने वाला खिलाड़ी भी बाउंड्री के अंदर हो। दरअसल, MCC यानि मैरिलबोन क्रिकेट क्लब ने बाउंड्री कैच से जुड़े अपने नियम में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। यह नया नियम ICC इस महीने के अंत तक लागू करेगा। इस नियम के मुताबिक, अगर फील्डर बाउंड्री लाइन पर एक से ज्यादा बार गेंद को हवा में उछालेगा तो उन कैचों को अब अवैध माना जाएगा। एमसीसी के नियमों में इसे अक्टूबर 2026 में जगह मिल जाएगी।

6 रन image source Google

हालांकि, मौजूदा समय के नियम की बात करें तो कानून 19.5.2 के अनुसार, फील्डर का जमीन से आखिरी संपर्क गेंद को पहली बार छूने से पहले बाउंड्री में होना चाहिए और यह नियम नए अपडेट में भी रहेगा। फील्डर एक साथ गेंद और बाउंड्री के बाहर की जमीन को नहीं छू सकता। अगर वह इन मानदंडों को पूरा करता है और कैच भी पूरा करता है, तो यह वैध होता है। बाउंड्री कैच नियम के अलावा आईसीसी ने कुछ और भी नियम बदले हैं, जो इसी महीने से लागू होने जा रहे हैं। वनडे मैच में दो नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। 1 से 34 ओवर तक दो नई गेंदें इस्तेमाल होगी। 34 ओवर के बाद फील्डिंग करने वाली टीम दोनों गेंदों में से एक को चुनेगी।

बाउंड्री कैच image source Google

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड यानि आईसीसी ने इससे पहले भी क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव किए थे। वनडे में अब एक गेंद का नियम फिर से लागू होने वाला है। टेस्ट क्रिकेट में ये बदलाव जून महीने से लागू कर दिए जाएंगे। जबकि, सफेद गेंद वाले क्रिकेट यानि वनडे और टी20 में ये नियम जुलाई से लागू होंगे। नए नियम वर्ल्ड की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के टेस्ट सीरीज से होगी। सफेद गेंद वाले क्रिकेट में ये बदलाव श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज से लागू होंगे। आईसीसी ने वनडे क्रिकेट में एक गेंद के नियम पर ध्यान दिया है। ICC ने अपने सदस्यों को बताया है कि, अब ओवर 1 से 34 तक दो नई गेंदें इस्तेमाल होंगी। ओवर 34 के बाद फील्डिंग करने वाली टीम दोनों गेंदों में से एक को चुनेगी। इस गेंद का इस्तेमाल ओवर 35 से 50 तक होगा। मैच में इसी गेंद का इस्तेमाल होगा, जब तक कि इसे बदलने की जरूरत न पड़े। अगर मैच 25 ओवर या उससे कम का है, तो हर टीम के पास सिर्फ एक नई गेंद होगी।

बाउंड्री कैच image source Google

पहले वनडे में दोनों छोर से नई गेंद का इस्तेमाल होता था। ICC ने यह भी कहा है कि, कुछ पुराने नियम पहले जैसे ही रहेंगे। अगर गेंद को बदलने की जरूरत पड़ती है, तो वैसी ही गेंद दी जाएगी। यानि कि, जो गेंद ओवर 35 से 50 के लिए इस्तेमाल नहीं होगी, उसे बदलने वाली गेंदों में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा ICC ने कन्कशन यानि सिर में चोट लगने के नियम में भी बदलाव किया है। अब टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को पांच खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिन्हें कन्कशन होने पर बदला जा सकता है। इन पांच खिलाड़ियों में एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर होगा। लेकिन अगर किसी खास परिस्थिति में कन्कशन के कारण बदले गए खिलाड़ी को भी चोट लग जाती है, तो मैच रेफरी स्थिति को देखेंगे और पांच खिलाड़ियों के बाहर से भी खिलाड़ी को बदलने पर विचार कर सकते हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...

क्रिकेटखेल

वांखेडे में रोहित शर्मा का जलवा, T20 WC ट्रॉफी के साथ एंट्री

मुंबई का प्रतिष्ठित वांखेडे स्टेडियम शुक्रवार की शाम क्रिकेट इतिहास का गवाह...