Home खेल भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: कप्तान गिल और जायसवाल ने संभाली पारी, करुण नायर ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड
खेल

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: कप्तान गिल और जायसवाल ने संभाली पारी, करुण नायर ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड

Share
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
Share

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज पहला मैच खेला जा रहा है। आठ साल बाद करुण नायर को भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। खबर लिखे जाने तक कप्तान शुभमन गिल ने 40 और यशस्वी जायसवाल ने 66 रन बना लिए हैं।

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज – by : Google

नायर ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। वह 2024-25 सीजन में रणजी ट्रॉफी में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इस प्रदर्शन को देखकर टीम प्रबंधन ने करुण नायर को इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में जगह दी। पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलते ही करुण नायर के नाम एक दुर्लभ रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब वह भारत के लिए दो मैचों के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट मिस करने वालों की सूची में चौथे स्थान मौजूद हो गए। जयदेव उनादकट इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज – by : Google

जयदेव उनादकट ने दो टेस्ट मैच के बीच 118 टेस्ट मैच मिस किए हैं। दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और तीसरे नंबर पर पार्थिव पटेल हैं। करुण नायर चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने दो टेस्ट के बीच कुल 77 मैच मिस किए। वहीं, पांचवें स्थान पर अभिनव मुकुंद का नाम दर्ज है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाने के बावजूद करुण नायर को 2017 में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में काफी मेहनत की। वह कर्नाटक से विदर्भ चले गए, जहां इस खिलाड़ी ने ढेरों रन बनाए और घरेलू क्रिकेट में सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। टेस्ट टीम में वापस आने के बारे में अपनी भावनाओं का खुलासा किया।

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज – by : Google

करुण ने कहा कि, उन्होंने लंबे समय तक इंतजार किया था और उन्हें आश्चर्य होता था कि क्या उन्हें कभी फिर से टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिलेगा या नहीं? अपनी वापसी के बाद जब उन्होंने पहली बार सभी को देखा तब उन्हें एहसास हुआ कि वह फिर से टीम में वापस आ गए हैं। करुण ने बीसीसीआई टीवी पर कहा, ऐसे कई मौके थे जब मैं टीवी पर सबको देख रहा था और सोच रहा था कि मुझे दोबारा मौका कब मिलेगा? इसलिए जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया और पहली बार सबको देखा तो मुझे लगा कि मैं वापस आ गया हूं। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि यह अनुभवी खिलाड़ी आगामी घरेलू सत्र के लिए कर्नाटक वापस लौट जाएगा।

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज – by : Google

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आखिरी के ओवरों में दो विकेट निकाल अपने आप को मैच में वापस ला मनोबल हासिल किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। लग रहा था कि पहले सेशन में इंग्लैंड खाली हाथ रहेगी, लेकिन पहले बायडर्न कार्स और फिर बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लेकर इंग्लैंड को खुशखबरी दी। भारत ने पहले सत्र का अंत दो विकेट के नुकसान पर 92 रनों के साथ किया। यशस्वी 42 रन बनाकर नाबाद हैं। राहुल और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। कार्स ने 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल को आउट किया। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके मार 42 रन बनाए।

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज – by : Google

अगले ओवर की चौथी गेंद पर स्टोक्स ने डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन को आउट कर दिया। यशस्वी ने एक बार फिर बताया है कि उनमें प्रतिभा के साथ-साथ विकेट पर पैर जमाने की क्षमता है और इसी के दम पर वह इंग्लैंड में अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...