Home खेल भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: गेंदबाजी में बुमराह ने दिखाया कमाल अब बल्लेबाजों की बारी, चौथे दिन खेलने उतरी टीम इंडिया
खेल

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: गेंदबाजी में बुमराह ने दिखाया कमाल अब बल्लेबाजों की बारी, चौथे दिन खेलने उतरी टीम इंडिया

Share
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
Share

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। इन तीन दिनों में से दो दिन भारत इंग्लैंड पर हावी रही जबकि, एक दिन इंग्लैंड का पलड़ा भारी दिखा।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

वहीं इस सीरीज के पहले मुकाबले का आज चौथा दिन है। लेकिन इस दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गिल 8 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया को तीन झटके लगे हैं। भारत की लीड 150 रन के पार है। केएल राहुल और ऋषभ पंत की जोड़ी अभी मैदान में है. दोनों के बीच 50 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। मुकाबले की शुरुआत के पहले दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमट गई। ओली पोप ने सबसे ज्यादा 137 गेंदों पर 106 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। वहीं हैरी ब्रूक महज एक रन से शतक से चूक गए। ब्रूक ने 112 गेंदों का सामना किया और 11 चौके के अलावा दो छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

भारत के पास पहली पारी के आधार पर महज 6 रनों की लीड थी। जिसे बचाने के लिए भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते दिखे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं मिली। विकेट पतन की बात करें तो, 4-1 (जैक क्राउली, 0.6 ओवर), 126-2 (बेन डकेट, 28.3 ओवर), 206-3 (जो रूट, 46.3 ओवर), 225-4 (ओली पोप, 51.1 ओवर), 276-5, (बेन स्टोक्स, 64.5 ओवर), 349-6 (जेमी स्मिथ, 79.3 ओवर), 398-7 (हैरी ब्रूक, 87.3 ओवर), 453-8 (ब्रायडन कार्स, 94.5 ओवर), 460-9 (क्रिस वोक्स, 98.5 ओवर), 465-10 (जोश टंग, 100.4 ओवर)।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे. कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों पर 147 रन बनाए, जिसमें 19 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं उप-कप्तान ऋषभ पंत ने 178 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों का योगदान दिया. पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े. उधर ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 16 चौके और एक छक्के की मदद से 159 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने चार-चार विकेट अपने नाम किया।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

इससे पहले शनिवार यानि 21 जून को इस मुकाबले के दूसरे द‍िन टीम इंडिया की पहली पारी 471 के स्कोर पर सिमट गई। जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे। बुमराह को एक के बाद एक तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 262 रनों से आगे था। ओली पोप सेंचुरी लगाकर खेल रहे थे। इससे पहले भारत की ओर से शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और पंत ने सेंचुरी लगाई और इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स और टंग ने 4-4 विकेट चटकाए।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

ऋषभ पंत ने आक्रामक और आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 134 रन की शानदार पारी खेली थी। लेकिन जैसे ही पंत आउट हुए, भारतीय पारी लड़खड़ाई. आख़िरी सात विकेट सिर्फ़ 41 रन के अंदर गिर गए और पूरी टीम 471 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की पारी के बाद, जब इंग्लैंड की पारी शुरू होनी थी, तब मैच में बारिश ने दस्तक दी। बारिश के चलते करीब आधे घंटे तक मैच रूका रहा। वहीं जब मैच शुरू हुआ तब तेज गेंदबाजों के लिए कंडिशन काफी बेहतर थी। बुमराह ने पहले ही ओवर में अपना काम कर दिया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सिराज का साथ नहीं मिला। सिराज शुरुआती ओवरों में मंहगे साबित हुए। लेकिन जब उन्होंने एंड बदला और कृष्णा आए, तो सिराज ने रन कम लुटाए। इंग्लैंड ने 10 ओवरों के अंदर 50 का स्कोर पार कर लिया था। जबकि 22 ओवर के अंदर टीम के 100 रन पूरे हो चुके थे।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

इंग्लैंड की पारी शुरू हुई तो भारतीय फ़ील्डिंग धूप-छांव में भटकी सी नज़र आई. कैच छूटे, मौक़े हाथ से निकले और इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने हर चूक का भरपूर फ़ायदा उठाया. ऑली पोप 100 रन बनाकर एक छोर पर मज़बूती से जमे रहे। दिन का अंत इंग्लैंड के 209/3 के स्कोर पर हुआ। इंग्लैंड अब भारत से 262 रन पीछे है और मुक़ाबला बेहद रोचक मोड़ पर पहुंच गया था। हालांकि, पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा जिन्होंने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गिल और जायसवाल ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की भागीदारी निभाकर टीम को दो विकेट पर 92 रन के स्कोर से 221 रन तक पहुंचाया।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

मेजबान टीम ने लंच तक केएल राहुल (42 रन) और डेब्यू कर रहे बी साई सुदर्शन (शून्य) के विकेट गंवा दिए थे। दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान गिल के साथ उप कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 138 रन की भागीदारी निभा ली है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दो जबकि ब्रायडन कार्स ने एक विकेट झटका। सलामी बल्लेबाज जायसवाल पहले शतक तक पहुंचे, उन्होंने 144 गेंद में 16 चौके और एक छक्का अपना पांचवां सैकड़ा जड़ा। वहीं गिल ने दिन के अंत में 140 गेंद में शतक जड़ा जो भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में उनका पहला शतक है. दोनों जिस तरह से शतक तक पहुंचे, उसका अंदाज पूरी तरह से अलग था।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। चाय के तुरंत बाद स्टोक्स ने जायसवाल के स्टंप उखाड़ दिए जिससे गिल के साथ उनकी साझेदारी का अंत हुआ. पर गिल ने उप कप्तान पंत के साथ साझेदारी बनाई. पंत ने अपना 16वां टेस्ट अर्धशतक बनाने के दौरान इस प्रारूप में 3000 रन पूरे किए. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दिन आठ साल बाद करुण नायर को भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज- image source : Google

लीड्स टेस्ट में खेले जा रहे मुकाबले में दोनों टीमों के प्लेइंग XI की बात करें तो भारतीय टीमम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को रखा गया है। जबकिस इंग्लैंड की प्लेइंग XI में जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर को जगह दी गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...