Home खेल भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड के 10 विकेट गिराकर भारत सीरीज में लेगा बढ़त ‘या’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की भविष्यवाणी होगी सच ?
खेल

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड के 10 विकेट गिराकर भारत सीरीज में लेगा बढ़त ‘या’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की भविष्यवाणी होगी सच ?

Share
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
Share

भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे दिन आखिरी सत्र में भारतीय टीम 96 ओवर में 364 पर आउट हुई। 370 रन की बढ़त हासिल की।

बेन डकेट और जैक क्रॉली- image source : Google

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 6 ओवर में 21 रन बनाए। जीत के लिए 350 रन चाहिए। बेन डकेट 9 और जैक क्रॉली 12 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 9 रन दिए। मोहम्मद सिराज ने 2 ओवर में 9 रन दिए। रविंद्र जडेजा ने 1 ओवर में 3 रन दिए। हेडिंग्ले में 2017 से पिछले छह टेस्ट मैच में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम चार मैच 250 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती है। दो मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम पारी के अंतर से जीती है।

राहुल और पंत – image source : Google

बात करें चौथे दिन के खेल की तो भारत की दूसरी पारी में केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 4 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 8 और करुण नायर 20 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 25 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा खाता नहीं खोल पाए। भारत के आखिरी 6 विकेट 31 रन पर गिरे। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट लिए। शोएब बशीर ने 2 विकेट लिए। बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट लिए।

गिल का शतक – image source : Google

इससे पहले मैच के पहले दिन भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। इंग्लैंड ने 465 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 , हैरी ब्रूक ने 99 और बेन डकेट ने 62 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने 147, ऋषभ पंत ने 134 और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए। जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 350 और रन की जरूरत है, जबकि भारत को 10 विकेट चाहिए। आज 90 ओवर का खेल होना है, ऐसे में रोमांच की सारी हदें टूट जाएंगी। क्योंकि मुकाबला इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट और भारत के आक्रामक गेंदबाजी लाइन अप के बीच होगा।

भारतीय टीम – image source : Google

भारतीय टीम ने जो गलती इंग्लैंड की पहली पारी में की थी, बस उस गलती से बचना होगा और हर कैच को पकड़ना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो इंग्लैंड की टीम हर बड़े स्कोर को चेज करने का दमखम रखती है। ऐसा उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ किया भी था। टीम इंडिया को वो मैच याद रखना चाहिए। चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 मौकों पर टीमें सफल हुई हैं। हेडिंग्ले एकमात्र ऐसी जगह है जहां दो बार 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 404 रन का लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। वहीं, 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

इंग्लैंड & ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज- image source : Google

इंग्लैंड खुद दो बार चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य को हासिल कर चुका है। इस टीम ने जुलाई, 2022 में बर्मिंघम में भारत के 378 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। टीम ने 76.4 ओवर में ही यह स्कोर बना लिया था और 4.93 के रन रेट से रन बटोरे थे। हालांकि, तब टीम में बैजबॉल की नींव रखने वाले जॉनी बेयरस्टो हुआ करते थे। अब वह खराब फॉर्म की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अभी भी क्राउली और डकेट यह कमाल कर सकते हैं। वहीं, अगस्त, 2019 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को नौ विकेट गंवाकर हासिल किया था।  हालांकि, लीड्स में ये रन बनाने में इंग्लैंड को 125.4 ओवर लग गए थे।

ऑस्ट्रेलिया टीम – image source : Google

ओवरऑल इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वहीं, 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चेज इंग्लैंड में दूसरा सबसे सफल चेज है। 2019 में लीड्स में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज करना तीसरा सबसे सफल चेज है। वहीं, भारत की बात करें तो टेस्ट में 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम सिर्फ एक मैच हारी है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 59 मौकों पर 350+ रन के लक्ष्य का बचाव किया है। इसमें से 42 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। जो एक मैच भारत हारा, वह इंग्लैंड के खिलाफ ही 2022 में आया था।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन- – image source : Google

आज खेले जाने वाला पांचवां दिन टेस्ट मैच का सबसे रोमांचक दिन में से एक होने वाला है. कई पूर्व दिग्गजों ने भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आखिरी दिन को लेकर भविष्य़वाणी की है। माइकल वॉन ने टेस्ट मैच में कौन सी टीम जीतेगी। इसको लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। वॉन ने चौंकाते हुए इस टेस्ट मैच को ड्रा करार दिया है. माइकल वॉन ने  कहा, “यह इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि वे शुरुआती सत्र में बुमराह को कैसे खेलते हैं और दोपहर में जडेजा को कैसे खेलते हैं.  मुझे लगता है कि यह वास्तव में ड्रा होने जा रहा है जो मेरे लिए असामान्य है मैं आमतौर पर किसी एक टीम से जीत या हार की उम्मीद करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि यह टेस्ट ड्रा होने जा रहा है.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...