Home लखनऊ क्या सोहेल और आजाद सुलेमान शेख के जरिए सामने आएगा यूपी का बड़ा आतंकी नेटवर्क?
लखनऊ

क्या सोहेल और आजाद सुलेमान शेख के जरिए सामने आएगा यूपी का बड़ा आतंकी नेटवर्क?

Share
आतंकी हुए गीराफ़तर
गुजरात से गिरफ्तार आतंकी कनेक्शन ने बढ़ाई यूपी ATS की टेंशन, लखनऊ-लखीमपुर-शामली तक फैला जांच का दायरा
Share

लखनऊ: गुजरात से तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश में खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। यूपी ATS की टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी है, जहां इन आतंकियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इनका कनेक्शन लखनऊ, लखीमपुर खीरी और शामली जिलों से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों में सोहेल, जो लखीमपुर के निघासन इलाके का रहने वाला है, और आजाद सुलेमान शेख, जो शामली के कैराना का निवासी बताया जा रहा है, शामिल हैं। तीसरे संदिग्ध के बारे में भी अहम जानकारी जुटाई जा रही है।

ATS की अहमदाबाद में पूछताछ जारी

गुजरात ATS की सूचना के बाद यूपी ATS की एक विशेष टीम अहमदाबाद पहुंची, जहां तीनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क न केवल गुजरात बल्कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय हो सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किसने मदद पहुंचाई, और क्या इनका मकसद यूपी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।

लखनऊ, लखीमपुर और शामली पर नजर

तीनों जिलों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ ATS ने भी कई संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, इन इलाकों में कुछ समय से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी थी, जिसे अब गंभीरता से लिया जा रहा है।

क्या उजागर होगा बड़ा आतंकी नेटवर्क?

एजेंसियों को शक है कि इन गिरफ्तार आतंकियों का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल या फंडिंग नेटवर्क से हो सकता है।
ATS अब उनके मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है।

सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या इन आतंकियों ने यूपी में किसी स्लीपर सेल को सक्रिय किया है, जो भविष्य में बड़ी साजिश रच सकता था।

आगे पढ़िए : ATS की गिरफ्त में फरहान, क्या अब सामने आएंगे उसके विदेशी नेटवर्क के राज़?

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सलखनऊ

जेपीएनआईसी विवाद: LDA दफ्तर पहुँचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, VC न मिलने से खाली हाथ लौटी टीम

गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) के उपयोग को लेकर...