Home छत्तीसगढ़ एक धमाका, उजड़ गईं 6 जिंदगियां, छत्तीसगढ़ प्लांट हादसे से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

एक धमाका, उजड़ गईं 6 जिंदगियां, छत्तीसगढ़ प्लांट हादसे से मचा हड़कंप

Share
छत्तीसगढ़ भाटापारा स्टील प्लांट ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें
#image_title
Share

भाटापारा: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से गुरुवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के बकुलाही गांव में स्थित एक निजी इस्पात संयंत्र में क्लिनिकल फर्नेस (डस्ट सेटलिंग चैंबर) के दौरान हुए भीषण ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 10 बजे हुआ धमाका, गूंज उठी चीख-पुकार

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब स्पंज आयरन प्लांट की यूनिट में अचानक तेज धमाका हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, विस्फोट डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में हुआ, जिससे गर्म धूल और राख मजदूरों पर गिर गई। कई मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और पूरा परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा

राहत-बचाव में जुटा प्रशासन, बिलासपुर रेफर

विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), बिलासपुर रेफर किया गया।

पुलिस जांच शुरू, तकनीकी खामी की आशंका

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या यूनिट में दबाव बढ़ने को विस्फोट की संभावित वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

मजदूर संगठनों ने इस हादसे को सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा बताया है। उनका कहना है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा उपायों की कमी बार-बार जानलेवा साबित हो रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं

घायलों के नाम

  • मोटाज अंसारी (26) – बढ़ई सेंटर, एमएस
  • सराफत अंसारी (32) – बढ़ई, एमएस
  • साबिर अंसारी (37) – बढ़ई, एमएस
  • कल्पू भुइया (51) – हेल्पर
  • रामू भुइया (34) – हेल्पर

सरकार सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे जिला कलेक्टर के संपर्क में हैं और घायलों को बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को संबल देने की प्रार्थना की।

जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर जरूरी सहायता दी जाएगी।

आगे भी पढ़े: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, कई घंटे चला ऑपरेशन

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *