Home Uncategorized पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटों ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि, बारामती में उमड़ा आंसुओं का सैलाब!
Uncategorized

पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटों ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि, बारामती में उमड़ा आंसुओं का सैलाब!

Share
बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि
Share

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया। गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

अंतिम संस्कार के दौरान अजित पवार के बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक पल के साक्षी बनने के लिए हजारों समर्थक और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। नम आंखों से लोगों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

सुबह से ही विद्या प्रतिष्ठान मैदान में भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ड्रोन फुटेज में भी अंतिम संस्कार स्थल पर उमड़ा जनसैलाब साफ नजर आया। आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत की कई नामचीन हस्तियां भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार को पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके अलावा अभिनेता रितेश देशमुख भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। समर्थकों ने “अजित पवार अमर रहें” के नारों के बीच अपने नेता को श्रद्धांजलि दी।

विमान हादसे में अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने इसे राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

आगे भी पढ़े: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से बदलेगी भारत की किस्मत, नारी शक्ति के आगे दुनिया नतमस्तक!

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...