Edited by: Vandana Ravindra.
होली के त्यौहार के लिए अब थोड़ा ही वक्त बचा हुआ है। होली में जितना मजा रंगों का है, उतना ही मिठाईयों और पकवान का होता है। लोग छककर इन चीजों के स्वाद का लुत्फ उठाते हैं। इस दौरान न कैलोरी की चिंता होती है और ना ही सेहत की। होली के मौके पर मौज-मस्ती के बीच हम थोड़ी लापरवाही कर देते हैं। कभी-कभी ये लापरवाही हमपर भारी पड़ती है।
लेकिन अगर समय रहते शरीर और मन को जितनी जल्दी डिटॉक्स कर लिया जाए, उतना ही अच्छा होता है। डिटॉक्सीफिकेशन से शरीर में जमा टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में काफी मदद मिल सकती है। वैसे तो बॉडी डिटॉक्स करने के लिए बाजार में तमाम तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इसकी बजाय लोगों को नेचुरल तरीके अपनाने पर ध्यान देना चाहिए।
डिटॉक्सिफिकेशन शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकालने का एक तरीका है।
होली के बाद लोगों को कुछ दिनों तक डाइट में बदलाव करने से ने चाहिए। होली के बाद, बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए इन चीजों को अपनाना चाहिए। आइये प्वाइंट्स में जानते हैं कि, हमें कैसे अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहिए।
- सुबह उठकर सबसे पहले जीरा वॉटर, सौंफ का पानी, दालचीनी का पानी या गर्म पानी पीना चाहिए।
- सुबह-सुबह चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए, या फिर दूध-चीनी कम वाली चाय पीनी चाहिए।
- बॉडी डिटॉक्स करने के लिए मॉर्निंग में लोगों को वॉक और एक्सरसाइज जरूर करें।
- ब्रेकफास्ट में ज्यादा से ज्यादा फल खाएं, ताकि जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की एनर्जी बनाए रखने और डिटॉक्स करने में मददगार होते हैं।
- ब्रेकफास्ट हल्का करने के बाद लोगों को लंच में हरी सब्जियां, हल्की दालें और रोटी खाएं।
- लंच हैवी नहीं होना चाहिए।
- लंच के बाद दिन में 2-3 बार ग्रीन टी ले सकते हैं।
- ग्रीन-टी बॉडी को डिटॉक्स करने में हेल्प करती है, लंच के बाद अनहेल्दी स्नैक्स से बचना चाहिए।
Leave a comment