Home शिक्षा यूपी बोर्ड का 10वीं का गणित का पेपर लीक, टीचर ने खुद अधिकारियों के ग्रुप पर किया शेयर…
शिक्षा

यूपी बोर्ड का 10वीं का गणित का पेपर लीक, टीचर ने खुद अधिकारियों के ग्रुप पर किया शेयर…

Share
यूपी बोर्ड का 10वीं का गणित का पेपर लीक
यूपी बोर्ड का 10वीं का गणित का पेपर लीक
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

नीट के बाद अब उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा का गणित का पेपर लीक कर दिया गया है। खबर है कि, 10वीं की गणित परीक्षा शुरू होने के महज 1 घंटे में व्हाट्सएप ग्रुप पर एग्जाम प्रश्न पत्र साझा किया गया।

खबर है कि, परीक्षा केंद्र इंचार्ज ने गणित का प्रश्न पत्र को सोशल मीडिया ग्रुप पर डाला जिसमें तमाम अधिकारी मौजूद थे। पेपर देखते ही सभी अधिकारियों के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए गणित के पेपर को कैंसिल करके दोबारा कराया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रतिक्रिया आने का इंतजार है।

बताते चलें कि, यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के गणित के पेपर लीक होने की ये घटना चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान हुई। सुबह 9:37 बजे, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर अंजू यादव ने गणित का पेपर एक ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा। इस ग्रुप में 125 अधिकारी शामिल थे। इनमें एटा के जिलाधिकारी (DM), जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक भी थे।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
जॉब्सशिक्षा

आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य रिजल्ट जारी, मचा हड़कंप

लोक सेवा आयोग ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों और चिकित्सालयों में प्राचार्य पद...

प्रयागराजशिक्षा

यूजीसी समर्थन बैठक में बवाल! दलित छात्रों पर लाठीचार्ज, एक घायल

प्रयागराज इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) में उस समय हड़कंप मच गया जब...

शिक्षा

बेंगलुरु स्कूल विवाद: होमवर्क न करने पर 10 वर्षीय छात्र से टीचर ने मारपीट

मासूम छात्र के साथ कथित हिंसा बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला...

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज योजना को मंजूरी देते हुए
शिक्षा

अब बीमारी नहीं डरा पाएगी! योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में...