Home खेल चैपिंयंस ट्राफी: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य, वरुण और कुलदीप ने चटकाए 2-2 विकेट…
खेल

चैपिंयंस ट्राफी: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य, वरुण और कुलदीप ने चटकाए 2-2 विकेट…

Share
चैपिंयंस ट्राफी: न्यूजीलैंड Vs भारत
चैपिंयंस ट्राफी: न्यूजीलैंड Vs भारत
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

9 मार्च यानि आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया है।

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 63 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। जबकि माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स (34) के साथ 57 रन और माइकल ब्रेसवेल के साथ 47 रन की अहम साझेदारियां कीं। रचिन रविंद्र (37), विल यंग (15) और केन विलियम्सन (11) बड़ी शुरुआत नहीं दे पाए।

इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और मो. शमी को 1-1 विकेट मिला। ये पहली बार नहीं है जब चैंपियंस ट्राफी के मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। इससे पहले भी साल 2000 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी। लेकिन तब टीम इंडिया न्यूजीलैंड से हार गयी थी। वहीं अब 25 साल बाद रोहित की सेना दुबई में न्यूजीलैंड से मुकाबला जीतकर उस दर्द पर मरहम लगाना चाहेगी।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...

क्रिकेटखेल

वांखेडे में रोहित शर्मा का जलवा, T20 WC ट्रॉफी के साथ एंट्री

मुंबई का प्रतिष्ठित वांखेडे स्टेडियम शुक्रवार की शाम क्रिकेट इतिहास का गवाह...