Home खेल 22 मार्च यानि आज से हुई IPL 2025 की शुरुआत, दिशा पाटनी और श्रेया घोषाल  ने बिखेरा जलवा…
खेल

22 मार्च यानि आज से हुई IPL 2025 की शुरुआत, दिशा पाटनी और श्रेया घोषाल  ने बिखेरा जलवा…

Share
कोलकाता और बैंगलोर आईपीएल मुकाबला
कोलकाता और बैंगलोर आईपीएल मुकाबला
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत शनिवार 22 मार्च यानि आज ईडन गार्डन्स में हुई। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। बात करें स्कोर की तो खबर लिखे जाने तक कोलकाता ने 11 ओवर में 10 के रनरेट से 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए थे। रघुवंशी और वैंकटेश मैदान पर हैं।

दोनों टीमों के मैदान में भिड़ने से पहले उद्घाटन समारोह में कर्टेन-रेजर इवेंट की स्टार कास्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और गायिका श्रेया घोषाल और ग्लोबल सुपरस्टार करण औजला ने अपना जलवा बिखेरा। इस समारोह के लिए 25 मिनट का समय तय किया गया था।

IPL 2025 की शुरुआत से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने कहा कि, वो इस सीजन में अपने प्रदर्शन के जरिए इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश करेंगे। करन ने आखिरी बार इंग्लैंड के लिए नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेली थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...