Home दुनिया चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बोले- “आजकल के प्रमुख भू-राजनीतिक खिलाड़ी” हैं…
दुनिया

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, बोले- “आजकल के प्रमुख भू-राजनीतिक खिलाड़ी” हैं…

Share
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट और पीएम मोदी
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट और पीएम मोदी
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की। राष्ट्रपति बोरिक ने कहा कि, पीएम मोदी दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि वो “आजकल के प्रमुख भू-राजनीतिक खिलाड़ी” हैं।

आप दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं

राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए बोरिक ने कहा कि, पीएम मोदी आज के समय में आप दुनिया के हर नेता से बात कर सकते हैं। आप ट्रंप, ज़ेलेंस्की, यूरोपीय संघ और ग्रीस या ईरान में लैटिन अमेरिकी नेताओं का समर्थन कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो कोई अन्य नेता नहीं कह सकता। इसलिए आप आजकल के भू-राजनीतिक माहौल में एक प्रमुख खिलाड़ी हैं।

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने आभार व्यक्त किया

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मैं पहली बार राजकीय यात्रा पर आया हूं, मैं यहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, पिछले 16 सालों से चिली से कोई भी यहां नहीं आया है, और इन 16 सालों में भारत बहुत बदल गया है।” उन्होंने कहा कि, “चिली भारत के साथ अपने संबंधों पर काम करना चाहता है।“

हम भारत के साथ अपने संबंधों पर काम करना चाहते हैं

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा, “चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है, और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों पर काम करना चाहते हैं। हमने कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।” उन्होंने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को लेकर कहा कि, “चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है। हम किसी एक विशेष देश पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि हमारे चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, हमारे क्षेत्र के देशों, लैटिन अमेरिका, एशिया प्रशांत, जापान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ संबंध हैं और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों में और अधिक गहराई से काम करना चाहते हैं।”

राष्ट्रपति वर्तमान में 1-5 अप्रैल 2025 तक भारत की यात्रा पर हैं

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर चिली के राष्ट्रपति वर्तमान में 1-5 अप्रैल 2025 तक भारत की यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति बोरिक के साथ विदेश मामलों, कृषि, खनन, महिला और लैंगिक समानता और संस्कृति, कला और विरासत मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारिक नेता भी हैं। नई दिल्ली के अलावा राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे। यह राष्ट्रपति बोरिक की पहली भारत यात्रा है।

नवंबर 2024 में रियो डी जेनेरियो में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे

विदेश मंत्रालय ने कहा कि, राष्ट्रपति बोरिक और प्रधानमंत्री मोदी दोनों पहली बार नवंबर 2024 में रियो डी जेनेरियो में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। बताते चलें कि, पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति बोरिक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। राष्ट्रपति बोरिक ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। जिन्होंने उनके और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भोज का आयोजन किया। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी राष्ट्रपति बोरिक से मुलाकात की है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Mangoes hanging from a tree, showing unripe green-yellow fruit on the left and ripe pink-red fruit on the right (split image).
दुनिया

Dhaka: बांग्लादेशी आमों की बढ़ी मांग, जापान और मलेशिया ने दिखाई रुचि

दक्षिण एशिया के फल निर्यात बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...

दुनियाबिजनेस

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्मजोशी, टैरिफ 25% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही...