Home दुनिया चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार शुरू, अमेरिका, चीनी सामानों पर लगा सकता है 50 फीसदी और टैरिफ…
दुनिया

चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार शुरू, अमेरिका, चीनी सामानों पर लगा सकता है 50 फीसदी और टैरिफ…

Share
चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार
चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार
Share

Edited by : Vandana Ravindra.

अमेरिका ने टैरिफ रेट बढ़ाकर भारत समेत कई देशों को परेशानी में डाल दिया है। एक तरफ जहां पुतिन ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार शुरू हो चुका है।

अमेरिका की इस नीति के खिलाफ अंत तक लड़ेगा

दरअसल, टैरिफ पर दोनों देश आमने-सामने हैं। चीन ने साफ तौर पर कहा कि, वो अमेरिका की इस नीति के खिलाफ अंत तक लड़ेगा। अमेरिकी टैरिफ को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्योंकि, डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले चीनी सामान पर 20 फीसदी टैरिफ लगाया था। दूसरी बार ट्रंप ने चीन के खिलाफ 2 अप्रैल को 34 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का एलान किया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया।

चीनी सामानों पर 50 फीसदी और टैरिफ लगाने का एलान

इधर चीन के टैरिफ बढ़ाने पर डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे। उन्होंने अमेरिका में चीनी सामानों पर 50 फीसदी और टैरिफ लगाने का एलान किया। अब तक अमेरिका चीन पर कुल 104 फीसदी टैरिफ लगा चुका है। दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था के बीच छिड़ी इस जंग ने आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ा दी है। जानकारी देते हुए  यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर कहा था कि चीन किसी भी नकारात्मक बाहरी झटके से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रंप की टैरिफ धमकी के बावजूद 2025 में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था निरंतर और स्वस्थ आर्थिक विकास को बनाए रखेगी।

चीनी अधिकारी अमेरिका पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में

बताते चलें कि, चीन ने ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ जवाबी एक्शन की तैयारी की है। दो बड़े चीनी ब्लॉगर्स ने अमेरिका के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों से अमेरिका भी सचेत हो गया है। इसके तहत चीनी अधिकारी अमेरिका पर कड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। चीन अमेरिका के कृषि उत्पादों पर टैरिफ और हॉलीवुड फिल्मों पर बैन लगा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...