Home खेल IPL 202: 8 में से 6 मुकाबले में जीत दर्ज कर चुकी है GT, KKR को हराकर टॉप पर मजबूत की दावेदारी…
खेल

IPL 202: 8 में से 6 मुकाबले में जीत दर्ज कर चुकी है GT, KKR को हराकर टॉप पर मजबूत की दावेदारी…

Share
IPL 202: GT Vs KKR
IPL 202: GT Vs KKR
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

गुजरात टाइटंस ने पिछले साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही जीटी ने टॉप पर अपनी मजबूत दावेदारी साबित कर दी है।

रहाणे का किसी बल्लेबाज ने नहीं दिया साथ

मुकाबले की बात करें तो गुजरात की टीम ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की बदौलत केकेआर को 198 रनों का लक्ष्य दिया था। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने गुरबाज का विकेट जल्दी ही गंवा दिया। इसके बाद रहाणे ने सुनील नरेन के साथ मिलकर टीम को थोड़ मजबूती तो दी लेकिन ये ज्यादा देर तक न टिक सका और नरेन भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। इधर रहाणे डटे रहे लेकिन दूसरे छोर पर उनका किसी बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया।

आठ मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल

इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम आईपीएम में अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल कर चुकी है। जबकि, इस सीजन दो मुकाबलों में इसे हार मिली है। गुजरात के खिलाड़ियों के परफार्मेंस की बात करें तो, गिल और सुदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी इस सीजन धमाल मचा रही है। गिल और सुदर्शन ने इस सत्र में आठ पारियों में अब तक 448 रन जोड़े हैं और इनका औसत 56.0 का रहा है। गिल और सुदर्शन 8.93 के रन रेट से रन बना रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी ने इस सीजन दो बार शतकीय और दो बार अर्धशतकीय साझेदारी की है।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...

क्रिकेटखेल

वांखेडे में रोहित शर्मा का जलवा, T20 WC ट्रॉफी के साथ एंट्री

मुंबई का प्रतिष्ठित वांखेडे स्टेडियम शुक्रवार की शाम क्रिकेट इतिहास का गवाह...