Home खेल आईपीएल 2025 : सूर्यकुमार और हार्दिक के बिगड़े तालमेल ने बिगाड़ा मुंबई का खेल, गुजरात ने आखिरी गेंद में जीता मुकाबला…
खेल

आईपीएल 2025 : सूर्यकुमार और हार्दिक के बिगड़े तालमेल ने बिगाड़ा मुंबई का खेल, गुजरात ने आखिरी गेंद में जीता मुकाबला…

Share
आईपीएल 2025 : MI Vs GT
आईपीएल 2025 : MI Vs GT
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला गया। इस मैच पर भी बारिश ने खलल डाला और मैच डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम से सुपर ओवर में तक खेला गया। इस नियम के मुताबिक, गुजरात को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर में गुजरात की तरफ से क्रिच पर राहुल तेवतिया और जेराल्ड कोएट्जी थे, दोनों ही बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए अंतिम गेंद पर जीत दिलाई। हालांकि मैच की अंतिम गेंद पर हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव बड़ी भारी चूक हो गई जिससे मैच हाथ से निकल गया। और गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। आखिरी ओवर की बात करें तो, बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में राहुल तेवतिया ने दीपक चाहर की पहली गेंद पर चौका मारा और जेराल्ड कोएट्जी ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद नो-बॉल हो गई। हालांकि चाहर ने कोएट्जी को आउट कर दिया। वहीं आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 1 रन चाहिए था और अरशद खान खेल रहे थे। अरशद ने दीपक चाहर की गेंद मिड-ऑफ की ओर खेली और रन के लिए दौड़ पड़े. हार्दिक पांड्या ने गेंद जल्दी पकड़ी, लेकिन उनका थ्रो गलत गया और स्टंप्स से चूक गया।

वहीं इससे पहले मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत साधारण रही। बारिश होने तक गुजरात का स्कोर था 18 ओवर में 132/6 और उसे 12 गेंदों में 24 रन चाहिए थे। लेकिन ब्रेक के बाद नियम मुताबिक, टारगेट 147 कर दिया गया और जब 12:30 बजे दोबारा खेल शुरू हुआ, तब आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, जिसे गुजरात ने हासिल कर लिया।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Promotional poster celebrating IPL 2026 champions with a central trophy, players in blue jerseys, fireworks, and a bold 'CHAMPIONS' headline.
क्रिकेटखेल

अहमदाबाद में RCB का जलवा, लगातार दूसरा IPL खिताब

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...