Home उत्तर प्रदेश लखनऊ: चलती बस में लगी आग, दो बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हुआ हादसा…
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: चलती बस में लगी आग, दो बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हुआ हादसा…

Share
लखनऊ: चलती बस में लगी आग, दो बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत,
लखनऊ: चलती बस में लगी आग, दो बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत,
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

लखनऊ में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी बस में बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ पर अचानक आग लग गयी। जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी देते हुए मोहनलालगंज के अपर पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि, बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गयी । सुबह करीब पांच बजे आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गयी वहीं हादसे में कुछ लोग घायल भी हुये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 80 यात्री सवार थे और बस में जब आग लगी उस वक्त सभी लोग सो रहे थे। हालांकि, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। लेकिन समय रहते आपातकालीन द्वार न खुलने की वजह से लोग बस से बाहर नहीं निकल सके। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बाबू ब्रिज बिहारी लाल
उत्तर प्रदेश

बाबू ब्रिज बिहारी लाल ‘ब्रह्मानंद वकील’: वकालत से लेकर जीवन तक देश को किया समर्पित

बुलंदशहर। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास केवल राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं तक...

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी को ₹542 करोड़ की बड़ी सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, सरकारी दफ्तरों में मची अफरा-तफरी

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रमुख सरकारी...

उत्तर प्रदेश

यूपी में श्रम आयुक्त का पद अब भी खाली, नई नियुक्ति के बाद भी नहीं संभाला कार्यभार

The Journalist News (Lucknow): उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग में शीर्ष प्रशासनिक...