Home बिजनेस Budget 2026: निर्मला सीतारमण की 10 बड़ी घोषणाएं, जिसने बदल दिया भारत का नक्शा! जानें आपकी जेब और सेहत के लिए क्या है खास?
बिजनेस

Budget 2026: निर्मला सीतारमण की 10 बड़ी घोषणाएं, जिसने बदल दिया भारत का नक्शा! जानें आपकी जेब और सेहत के लिए क्या है खास?

Share
बजट 2026-27 में केंद्रीय बजट भाषण के दौरान प्रमुख घोषणाएं दर्शाती ग्राफिक
Share

Budget 2026-27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने साफ किया कि सरकार का फोकस विकसित भारत, आर्थिक गतिविधियों को तेज करने और रोजगार सृजन पर रहेगा।

रेलवे नेटवर्क के विस्तार से लेकर MSME, बायो-फार्मा और शहरी विकास तक, बजट में कई सेक्टरों को सीधी राहत देने का ऐलान किया गया है।

Budget 2026 की 10 बड़ी बातें

  • देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • बायो-फार्मा सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान
  • शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
  • बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे
  • शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर हर साल ₹5,000 करोड़ खर्च होंगे
  • देश में 20 नए जल मार्ग तैयार करने की योजना
  • 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • 3 केमिकल पार्क के निर्माण का ऐलान
  • MSME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज
  • महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना शुरू करने की घोषणा

रोजगार और विकास पर फोकस

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। MSME, टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर को मिले प्रोत्साहन से मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को गति मिलने की उम्मीद है।

आम लोगों को राहत

स्वास्थ्य क्षेत्र में शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

आगे भी पढ़े: सोना-चांदी हुआ ‘मिट्टी’ के भाव! बजट भाषण से पहले धड़ाम हुआ सर्राफा बाजार, रेट देखकर यकीन नहीं करेंगे आप

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बिजनेस

शेयर बाजार में सुनामी! SENSEX 2400 उछला, NIFTY ने 700 अंकों की ऐतिहासिक छलांग लगाई

भारतीय शेयर बाजार ने आज ऐतिहासिक तेजी दर्ज करते हुए निवेशकों को...

दुनियाबिजनेस

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्मजोशी, टैरिफ 25% से घटकर 18%

भारत और अमेरिका के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही...

बिजनेस

FD छोड़ शेयर बाजार में दौड़े भारतीय, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

यह डायलॉग साल 2020 में आई चर्चित वेब सीरीज Scam 1992 का...