मंगलवार रात बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अचानक अपने घर पर बेहोश हो गए, जिससे परिवार और प्रशंसकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उन्हें तुरंत मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी जरूरी जांचें कीं।
गोविंदा के वकील और करीबी दोस्त ने बताया कि अभिनेता की स्थिति अब स्थिर है और डॉक्टरों ने राहत भरी खबर दी है कि सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह क्या थी।सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से अभिनेता लगातार काम में व्यस्त थे और शायद थकावट या ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत की वजह से उन्हें चक्कर आया। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।
गोविंदा के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ट्विटर (X) पर #GetWellSoonGovinda और #Govinda ट्रेंड कर रहे हैं।फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने गोविंदा की हालत पर कड़ी निगरानी रखी है और परिवार ने सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।
गोविंदा, जो 80 और 90 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी से दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे हैं, आज भी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में गिने जाते हैं।फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि उनका पसंदीदा स्टार जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से पर्दे पर लौटे।
स्वास्थ्य को लेकर पहले भी सामने आई थीं चिंताएँ
यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा की तबीयत चर्चा में आई है।अक्टूबर 2024 में उनके साथ एक हादसा हुआ था, जब उनका लाइसेंसशुदा रिवॉल्वर गलती से चल गया और उनके पैर में गोली लग गई थी। उस घटना के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छह हफ्ते का बेड रेस्ट और डाइट पर सख्त निगरानी रखने की सलाह दी थी। इसके बावजूद, पिछले कुछ महीनों में वे लगातार शूटिंग और इवेंट्स में व्यस्त रहे, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
पत्नी सुनीता आहूजा का बयान
कुछ हफ्ते पहले एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा था कि अभिनेता को अब अपनी सेहत और वजन पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि गोविंदा पूजा-पाठ में काफी समय और पैसा लगाते हैं, लेकिन स्वयं की फिटनेस पर कम ध्यान देते हैं।
“गोविंदा को खुद पर फोकस करना होगा। वे बहुत एनर्जेटिक हैं लेकिन अब उन्हें अपने शरीर की सुननी चाहिए,” सुनीता आहूजा

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 की ज़िंदगी का दबाव
90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा आज भी फिल्म और रियलिटी शोज़ में एक्टिव रहते हैं।
लेकिन, लगातार शूटिंग, पब्लिक अपीयरेंस और निजी तनाव का असर किसी भी उम्र में स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई दिग्गज कलाकारों ने बताया है कि अनियमित नींद, अनियमित आहार और काम का दबाव लंबे समय में शरीर पर भारी पड़ता है।
आगे पढ़िए : सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र देओल की मौत की खबर वायरल, क्या है पूरा सच?
Leave a comment