Home Uncategorized ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

Share
उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Share

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से तीन दिन पहले सोमवार को दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है।

ITC Mementos में तीन दिन का आयोजन

शादी का आयोजन उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के ITC Mementos उदयपुर में होगा। 24, 25 और 26 फरवरी के लिए होटल बुक किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुल 230 मेहमान समारोह में शामिल होंगे और उनके लिए होटल के सभी 117 कमरे आरक्षित किए गए हैं। सभी मेहमान 24 फरवरी को चेक-इन करेंगे।

‘नो फोन पॉलिसी’ और कड़ी सुरक्षा

समारोह को प्राइवेट रखने के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि अंदर की तस्वीरें या वीडियो सार्वजनिक न हों। इसके लिए एक विशेष सिक्योरिटी एजेंसी को नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

वेडिंग कार्ड और तैयारियों की चर्चा

हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड वायरल हुआ, जिसमें 26.02.26 को छोटे और निजी समारोह में विवाह का उल्लेख था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन बधाई मिलने पर रश्मिका ने धन्यवाद भी दिया, जिससे शादी की खबरों को और मजबूती मिली।

बताया जा रहा है कि समारोह में दिल्ली का एक लोकप्रिय बैंड प्रस्तुति देगा, जिसने कई सेलिब्रिटी शादियों में परफॉर्म किया है। वहीं वेडिंग प्लानर हैदराबाद से बुलाया गया है, जो एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी की शादी की योजना भी बना चुके हैं।

हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

उदयपुर में शादी के बाद 3-4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की चर्चा है। यह कार्यक्रम बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम वेन्यू पर हो सकता है, जहां फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

अक्टूबर में हुई थी सगाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 3 अक्तूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई, लेकिन रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग पहने देखा गया। विजय देवराकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को रोशनी से सजाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उदयपुर की खूबसूरत वादियों में होने वाली इस शादी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

आगे भी पढ़े: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों के विंग टकराए

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...

Uncategorized

परीक्षा में नंबर नहीं, मानसिक शांति जरूरी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के 9वें...