अमेरिका देश की वित्तीय गतिविधियों का केंद्र माना जाने वाली न्यूयॉर्के की एक खास सड़क वॉल स्ट्रीट कब डांस फ्लोर में बदल गयी अमेरिकियों को इसका अंदाजा ही नहीं लगा। दरअसल, जब अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने एक शादी को त्यौहार बना दिया।
400 लोगों की बारात ढोल और डीजे बीट्स के साथ गुजरी

यहां करीब 400 लोगों की बारात ढोल और डीजे बीट्स के साथ यहां से गुजरी। इतनी बड़ी तादाद में शेरवानी, सूट, साड़ी, लहंगे पहने बाराती नाचते गाते लोगों को देखने के लिए लोग एकट्ठा हो गए और जब तक इस स्ट्रीट से ये बारात गुजरी तब तक स्टॉक का कामकाज कुछ देर के लिए रुक गया। यह बारात जब गगनचुंबी इमारतों के बीच से गुजरा तो इसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सैकड़ों की तादाद में भारतीय गानों पर नाचते लोगों को देखने के लिए अमेरिकी भी कुछ देर के लिए रुक गए। सोशल मीडिया पर भारतीय दूल्हे की इस बारात की खूब चर्चा हो रही है। वॉल स्ट्रीट पर भारतीयों की इस बारात के कई वीडियो में भारतीय वॉल स्ट्रीट पर जमकर नाच रहे हैं।
“हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट बंद”…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक वीडियो में दूल्हा चलते हुए दिख रहा है…और उसके सामने बाराती नाच रहे हैं। डीजे एजे नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर बारात का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया। ये निश्चित रूप से एक कमाल का पल है।’
शादी में आए खर्च को लेकर सवाल

एक तरफ इतनी भारी संख्यां में बारात में लोगों का शामिल होना लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है तो वहीं दूसरी तरफ इस शादी में कितना खर्च आया होगा इसको लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, भारतीयों को 400 लोगों की बारात वॉल स्ट्रीट से निकालने के लिए कितना खर्च करना पड़ा, इसकी चर्चा हो रही है। क्योंकि, CECM परमिट आवेदनों के लिए 25 डॉलर का शुल्क लेता है…इसके अलावा इस बारात को निकालने का खर्च- परमिट शुल्क या सड़क बंद करना, पुलिस बंदोबस्त, निजी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन, इवेंट बीमा, लॉजिस्टिक्स और उपकरणों सबको मिलाकर खर्च का अंदाजा लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि, वॉल स्ट्रीट या ब्रॉडवे जैसे हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों के लिए, सड़क बंद करने और संबंधित सेवाओं की कुल लागत 25,000 से 60,000 डॉलर या इससे भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए ये साफ है कि, इस पूरे तामझाम के लिए एक बड़ी रकम भी दूल्हे के पक्ष ने खर्च की।
Leave a comment