Home खेल विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रचा एक और इतिहास, कोई नहीं है आस-पास
खेल

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रचा एक और इतिहास, कोई नहीं है आस-पास

Share
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रचा एक और इतिहास
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रचा एक और इतिहास
Share

आईपीएल में इस समय भारतीय क्रिकेटर्स का सुनहरा समय चल रहा है। बीते दिन सूर्यकुमार यादव ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया तो आज विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक और इतिहास रच दिया है। दरअसल, किंग कोहली दुनिया के ऐसे पहले बैटर बन गए हैं जिसने किसी एक टीम के लिए 9000 रन बनाए हैं। इसके अलावा कोहली ने आईपीएल 2025 में भी 600 रन पूरे कर लिए हैं।

एक टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली- by: Google

बता दें कि, विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल के 70वें मुकाबले में 30 गेंद में 54 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे उनके नाम 280 टी20 मैच में 9030 रन हो गए हैं। विराट कोहली ने ये सारे रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए बनाए हैं।

आईपीएल 2025 में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए

विराट कोहली- by: Google

इसके अलावा कोहली ने आईपीएल 2025 में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए हैं। यह रिकॉर्ड पांचवां मौका है जब कोहली ने एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली ने मौजूदा सीजन से पहले साल 2013, साल 2016, साल 2023 और बीते साल यानि साल 2024 में 600 से ज्यादा रन बनाए थे। एक सीजन में सबसे ज्यादा 600 रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद केएल राहुल, क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर हैं।

एक टीम के लिए 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के अकेले बैटर

विराट कोहली- by: Google

विराट कोहली ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड भी बनाए. किंग ने अपनी पारी का 24वां रन पूरा बनाते ही आरसीबी के लिए 9000 रन पूरे किए. वे टी20 फॉर्मेट में किसी एक टीम के लिए 7000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के अकेले बैटर हैं. रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड लिस्ट में 6060 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विराट और रोहित के बाद इस लिस्ट में तीन नाम जेम्स विंस, सुरेश रैना और एमएस धोनी का है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

विराट कोहली- by: Google

मुकाबले की बात करें तो, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। आरसीबी ने लखनऊ के 227 रन के जवाब में 4 विकेट पर 8 गेंद पहले ही 230 रन का स्टोर दिया। आरसीबी के इस रनचेज ने विरोधी टीमों में दहशत भर दी है. आरसीबी के इस रनचेज में विराट कोहली की नींव पर धमाकेदार बैटिंग जीतेश शर्मा ने की, उन्होंने 33 गेंद में 85 रन की पारी खेली।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...