भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय एक ऐसे संकट से गुजर रही है जिसने न सिर्फ उसके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि देश की एविएशन इंडस्ट्री की प्रतिष्ठा को भी गंभीर झटका दिया है। हाल के दिनों में कंपनी को 2000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे लाखों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई एयरपोर्ट्स पर अफरातफरी जैसे हालात बन गए।
दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पायलटों की थकान रोकने के लिए नए FDTL नियम लागू किए थे। सरकार ने सभी एयरलाइंस को तैयारी का पर्याप्त समय दिया था, लेकिन पहले से पायलट और स्टाफ की कमी से जूझ रही इंडिगो ने इस बदलाव को संभालने में बड़ी चूक कर दी।
अब इस पूरे विवाद के बीच ज्योतिषीय दृष्टि से इंडिगो के भविष्य का विश्लेषण भी चर्चा में है।
इंडिगो की स्थापना कुंडली: कैसे मिली आसमान में नंबर-1 की उड़ान?
इंडिगो की आधिकारिक स्थापना 11 अगस्त 2006 को कंपनीज एक्ट 1956 के तहत हुई थी। ज्योतिष के अनुसार, इंडिगो की स्थापना कुंडली में प्रमुख ग्रह उपचय भाव 3, 6, 10 और 11– में स्थित हैं। यही कारण है कि कंपनी ने कुछ ही वर्षों में अपने सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया।
कौन थे इंडिगो के निर्माता?
राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल दो अनुभवी एविएशन विशेषज्ञों ने वर्ष 2005 में इंडिगो की नींव रखी। 2006 में कंपनी का रजिस्ट्रेशन दिल्ली के जनपथ ऑफिस में हुआ।
वृषभ लग्न की इंडिगो की स्थापना कुंडली में तीसरे भाव (पराक्रम, यात्रा, एयर सेवाओं का भाव) में बुध, शनि, सूर्य और शुक्र का शक्तिशाली राजयोग जुड़ता है। तीसरे भाव के स्वामी चंद्रमा का दशम भाव में बैठना और दशमेश शनि का तीसरे भाव में होना बड़ा परिवर्तन योग बनाता है।
इन योगों की बदौलत इंडिगो 2010 में देश की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी और 2014 में 100 विमान एक साथ खरीदकर देश की एविएशन इंडस्ट्री में लगभग एकाधिकार की स्थिति हासिल कर ली। यह सब राहु की महादशा में हुआ, जो एकादश (लाभ भाव) में स्थित है।
गुरु-शुक्र की परिवर्तनकारी दशा: संकट की असली वजह?
ज्योतिष में गुरु में शुक्र और शुक्र में गुरु की दशाएं बड़े बदलाव लाती हैं कभी अत्यधिक लाभ तो कभी कष्ट।
इंडिगो की कुंडली में गुरु अष्टम (विवाद) व एकादश (लाभ) भाव के स्वामी होकर छठे भाव में बैठे हैं। सितंबर 2016 में शुरू हुई गुरु की महादशा में इंडिगो ने देश के एविएशन बाजार में 60-70% हिस्सेदारी पर कब्ज़ा कर लिया।
लेकिन अगस्त 2024 से शुरू हुई गुरु-शुक्र अंतरदशा ने हालात बिगाड़ दिए।
- गुरु: शत्रु शुक्र की राशि तुला में, 6th भाव में
- शुक्र: शत्रु चंद्रमा की कर्क राशि में, 3rd भाव में
- नवांश में दोनों 6/8 स्थिति में जो विवाद का संकेत है
11 दिसंबर 2025 से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाली गुरु में शुक्र में गुरु की दशा इंडिगो के लिए और भी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है। इस अवधि में केंद्र सरकार द्वारा भारी जुर्माने या कानूनी विवाद की संभावना बताई जा रही है, जो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकता है।
आजाद भारत की कुंडली: 2026 तक एयरलाइन सेक्टर में बड़े बदलाव?
भारत की स्वतंत्रता कुंडली (15 अगस्त 1947, दिल्ली) भी वृषभ लग्न की है। वर्तमान में मंगल में मंगल की अशुभ दशा चल रही है। मंगल, एयरलाइन सेक्टर के कारक ग्रह राहु के नक्षत्र में स्थित है।
2026 फरवरी से 2027 फरवरी के बीच मंगल में राहु की अंतरदशा एयरलाइन सेक्टर में नए सरकारी नियमों और बड़े बदलावों का संकेत देती है।
यह अवधि-
- नई एयरलाइन कंपनी के आगमन
- विदेशी निवेश में वृद्धि दोनों की संभावनाएं दिखाती है।
इंडिगो का भविष्य: क्या नंबर-1 का ताज बचा रहेगा?
गुरु-शुक्र दशा के कारण इंडिगो को अप्रैल 2027 तक भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसकी स्थापना कुंडली इतनी मजबूत है कि ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार इंडिगो आने वाले कई वर्षों तक भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन बनी रह सकती है।
Leave a comment