Home धर्म 30 मार्च से होगी नवरात्र व्रत की शुरुआत, जानिए कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…
धर्म

30 मार्च से होगी नवरात्र व्रत की शुरुआत, जानिए कब है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…

Share
नवरात्रि पर कलश स्थापना
नवरात्रि पर कलश स्थापना
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत मानी जाती है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर होगी जबकि, समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा।

नवरात्र व्रत की शुरुआत रविवार 30 मार्च से होगी

क्योंकि, इस बार दो दिन प्रतिपदा तिथि होने के कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि, नवरात्रि की पहला दिन कब से शुरु होगा। हालांकि, हिंदू धर्म में उदया तिथि यानि जो तिथि सूर्योदय के साथ शुरू होती है उसको मान्यता दी गई है। इस प्रकार नवरात्र व्रत की शुरुआत रविवार 30 मार्च से होगी।

घट स्थापना का मुहूर्त

पूजा विधि की बात करें तो, चैत्र नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना करते हैं। ऐसा करने से साधक को नवरात्र व्रत का पूरा फल मिलता है। ऐसे में घट स्थापना का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक जबकि, घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक होगा।

भूलकर भी खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल नहीं

नियम की बात करें तो, नवरात्र के व्रती को भूलकर भी खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसके स्थान पर सेंधा नमक का इस्तेमाल करना उचित रहेगा। नवरात्र में तामसिक भोजन, शराब, मांस आदि से दूरी बनानी चाहिए। और भक्तिभाव में माता रानी की पूजा और गुणगान करना चाहिए।

साल में दो बार होते हैं गुप्त नवरात्र

बताते चलें कि, साल में 4 बार नवरात्र मनाए जाते हैं, जिसमें से शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र की जानकारी को अधिकतर लोगों को होगी, लेकिन इसकी से साथ साल में दो बार गुप्त नवरात्र भी किए जाते हैं, जो माघ और आषाढ़ के महीने में  आते हैं।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
धर्मवाराणसी

काशी ने खोया अपना रत्न, पंडित बटुक शास्त्री जी ब्रह्मलीन

धर्म, दर्शन और सनातन संस्कृति की राजधानी कही जाने वाली काशी ने...

धर्म

अहमदाबाद में मस्जिद से ऐलान, ‘यह आपका त्योहार नहीं’, पतंग न उड़ाने की अपील पर बवाल

गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर...

इंडिगो संकट! क्या बदल रही है भारत की नंबर-1 एयरलाइन की किस्मत?
धर्म

इंडिगो संकट! क्या बदल रही है भारत की नंबर-1 एयरलाइन की किस्मत?

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय एक ऐसे संकट से...

धनतेरस क्यों मनाया जाता है?
धर्म

धनतेरस क्यों मनाया जाता है? और धनवंतरि किसके अवतार है?

भारत में हर त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है और उनमें...