ऑस्कर अवॉर्ड्स: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स में से एक, ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान आज गुरुवार, 22 जनवरी को किया जाएगा। मार्च में होने वाले 98वें अकादमी अवॉर्ड्स से पहले सभी की निगाहें आज घोषित होने वाली नॉमिनी लिस्ट पर टिकी हैं।
इस बार नॉमिनेशन अनाउंसमेंट की जिम्मेदारी एक्टर डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन संभालेंगे। यही दोनों कलाकार अलग-अलग कैटेगरी में नामांकित फिल्मों और कलाकारों के नामों का ऐलान करेंगे।
भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर नॉमिनेशन?
ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। उससे पहले नामांकन की घोषणा आज सुबह 8:30 बजे (Eastern Time) होगी।
भारतीय दर्शक इसे शाम करीब 7 बजे (IST) लाइव देख सकते हैं।
नॉमिनेशन का लाइव स्ट्रीम यहां उपलब्ध होगा:
- Academy Awards की आधिकारिक वेबसाइट Oscar.com और Oscar.org
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म: YouTube, Facebook और Instagram
इसके अलावा, ऑस्कर से जुड़ी हर अपडेट अकादमी के आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट @TheAcademy पर भी साझा की जा रही है।
टॉप 15 में जगह बनाने वाली भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’
भारत की ओर से इस साल नीरज घेवान निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ को
Best International Feature Film कैटेगरी में भेजा गया है।
अच्छी खबर यह है कि ‘होमबाउंड’ ऑस्कर 2026 की टॉप 15 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में जगह बना चुकी है।
अब इनमें से केवल 5 फिल्मों को ही फाइनल नॉमिनेशन मिलेगा, जिसका फैसला आज होने जा रहा है।
ये भारतीय फिल्में भी ऑस्कर रेस में
‘होमबाउंड’ के अलावा, इस साल कुछ और भारतीय फिल्में भी ऑस्कर की दौड़ में शामिल हैं।
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने Best Picture कैटेगरी के लिए 201 फिल्मों की पात्रता सूची जारी की थी, जिसमें भारत की 5 फिल्में शामिल हैं:
- कंतारा: चैप्टर 1 (ऋषभ शेट्टी)
– फिल्म, निर्देशन, अभिनय, छायांकन और पटकथा जैसी कैटेगरी में पात्र - महावतार नरसिम्हा
- टूरिस्ट फैमिली
- तन्वी द ग्रेट
- सिस्टर मिडनाइट
फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्टारकास्ट
फिल्म ‘होमबाउंड’ का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है।
मुख्य भूमिकाओं में हैं:
- ईशान खट्टर
- विशाल जेठवा
- जान्हवी कपूर
फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।
यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 26 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी।
Leave a comment