Home दिल्ली पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से बदलेगी भारत की किस्मत, नारी शक्ति के आगे दुनिया नतमस्तक!
दिल्ली

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से बदलेगी भारत की किस्मत, नारी शक्ति के आगे दुनिया नतमस्तक!

Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में NCC पीएम रैली को संबोधित करते हुए
Share

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली छावनी स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की वार्षिक पीएम रैली को संबोधित किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रैली में बड़ी संख्या में मौजूद महिला कैडेट्स की सराहना करते हुए इसे देश के लिए उत्साह बढ़ाने वाला बताया।

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी, जिनका निधन बारामती में हुए विमान हादसे में हो गया था। पीएम मोदी ने इसे देश और महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।

अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा, “आज सुबह महाराष्ट्र में एक दुखद विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में अजीत पवार जी और हमारे कुछ साथी हमसे बिछुड़ गए। उन्होंने देश और महाराष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाई।” प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

‘NCC केवल संगठन नहीं, एक आंदोलन है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि NCC युवाओं को आत्मविश्वासी, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाता है। उन्होंने मित्र देशों से आए कैडेट्स और अधिकारियों का भी स्वागत किया। पीएम मोदी ने खास तौर पर कहा कि इस बार गर्ल्स कैडेट्स की संख्या बेहद प्रेरणादायक है।

14 लाख से 20 लाख तक पहुंची NCC कैडेट्स की संख्या

पीएम मोदी ने बताया कि बीते वर्षों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो चुकी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आज का समय अवसरों से भरा है और सरकार का प्रयास है कि युवा इस दौर का पूरा लाभ उठाएं।

यूरोपियन यूनियन के साथ ‘गेम चेंजर डील’ का जिक्र

प्रधानमंत्री ने यूरोपियन यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को “मदर ऑफ ऑल डील्स” बताते हुए कहा कि यह समझौता भारत के युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा और दुनिया में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा।

‘देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, जो युवाओं के सामने आने वाली हर बाधा को दूर कर रही है। उन्होंने NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत ऑपरेशन सिंदूर की झांकी की भी सराहना की और इसे भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक बताया।

आधुनिक युद्ध: कोड और क्लाउड का दौर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की लड़ाई सिर्फ सीमाओं पर नहीं, बल्कि तकनीक के मोर्चे पर भी लड़ी जाती है। जो देश तकनीक में पीछे रह जाते हैं, वे सुरक्षा और अर्थव्यवस्था दोनों में कमजोर पड़ते हैं।

नागरिक कर्तव्य पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का मतलब केवल आर्थिक समृद्धि नहीं, बल्कि नागरिकों का जिम्मेदार आचरण भी है। उन्होंने युवाओं से अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखने की अपील की।

898 लड़कियों सहित 2406 कैडेट्स शामिल

यह रैली एक महीने तक चले NCC गणतंत्र दिवस शिविर के समापन का प्रतीक है। शिविर में देशभर से 2406 कैडेट्स शामिल हुए, जिनमें 898 लड़कियां थीं। कार्यक्रम की थीम थी- ‘राष्ट्र प्रथम: कर्तव्य निष्ठा युवा’

20 से अधिक देशों के विदेशी कैडेट्स ने लिया भाग

एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का औपचारिक उद्घाटन 5 जनवरी को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया था। इस शिविर में भूटान, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल और मलेशिया सहित 20 से अधिक मित्र देशों के 200 से ज्यादा कैडेट्स और अधिकारी शामिल हुए।

आगे भी पढ़े: लखनऊ में हाहाकार, 8 घंटे तक न बिजली मिली न पानी, जब सड़क जाम करने की मिली धमकी तब जागा विभाग

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दिल्ली

दिल्ली के आवारा कुत्तों पर ₹35 करोड़! अब हर डॉग होगा ट्रैक

दिल्ली में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट के मामलों...

125 साल बाद भारत लौटी बुद्ध की धरोहर, भावुक हुए पीएम मोदी
दिल्ली

125 साल बाद भारत लौटी बुद्ध की धरोहर, भावुक हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भगवान बुद्ध से जुड़े...

क्राइमदिल्ली

कमला पसंद मालिक की बहू की आत्महत्या, दिल्ली में शव मिला, पति की दो शादियों का खुलासा

देश की मशहूर पान मसाला कंपनियों कमला पसंद और राजश्री के मालिक...