Home क्राइम कमला पसंद मालिक की बहू की आत्महत्या, दिल्ली में शव मिला, पति की दो शादियों का खुलासा
क्राइमदिल्ली

कमला पसंद मालिक की बहू की आत्महत्या, दिल्ली में शव मिला, पति की दो शादियों का खुलासा

Share
#image_title
Share

देश की मशहूर पान मसाला कंपनियों कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मालिक की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उनका शव पंखे से लटका मिला।

पति ने देखा शव, डायरी में रिश्ते के तनाव का उल्लेख

दीप्ति का शव सबसे पहले उनके पति हरप्रीत चौरसिया ने देखा। वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर की तलाशी में पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने पति के साथ चल रहे विवाद और रिश्ते में भरोसे की कमी का जिक्र किया है।डायरी में लिखा है, “अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं है, तो फिर उसमें रहने और जीने की वजह क्या है?” पुलिस का कहना है कि दीप्ति और हरप्रीत पिछले कुछ समय से अलग-अलग घरों में रहते थे।

पति की दो शादियां, दूसरी पत्नी साउथ की एक्ट्रेस

दीप्ति की शादी हरप्रीत से साल 2010 में हुई थी और उनका 14 साल का बेटा भी है। जांच में सामने आया है कि हरप्रीत ने दो शादियां की थीं, जिनमें से दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस बताई जा रही है। दीप्ति के परिवार ने हरप्रीत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

कमला पसंद: कानपुर की छोटी गुमटी से अरबों की कंपनी

कमला पसंद पान मसाला की नींव कमलाकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया ने रखी थी।कंपनी 1973 में रजिस्टर्ड हुई, जबकि पान मसाला और गुटखा का कारोबार 1980 के दशक में शुरू हुआ। शुरुआत यूपी के कानपुर के फीलखाना मोहल्ले की एक छोटी गुमटी से हुई थी।

आज कंपनी का कारोबार हजारों करोड़ रुपए में है।
समय के साथ कंपनी ने

  • पान मसाला
  • गुटखा
  • इलायची
  • FMCG
  • रियल एस्टेट
  • आयरन ट्रेडिंग
    जैसे कई क्षेत्रों में कदम बढ़ाए।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, देश में पान मसाला बाजार करीब 46,882 करोड़ रुपए का है, जिसमें कमला पसंद का हिस्सा 3,000 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

कमला पसंद से जुड़े प्रमुख विवाद
1. सरोगेट विज्ञापन विवाद (2021)

इलायची के नाम पर विज्ञापन चलाने को लेकर सवाल उठे। इसी विवाद के बाद अमिताभ बच्चन ने कंपनी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था।

2. GST घोटाला

कंपनी पर 1,568 करोड़ रुपए की कर चोरी की जांच जारी है। DGGI और GST टीम कई बार छापे मार चुकी है।

3. नकली गुटखा फैक्ट्रियां

देशभर में नकली कमला पसंद गुटखा पकड़े गए, जिससे ब्रांड की छवि प्रभावित हुई।

4. स्वास्थ्य विवाद और प्रतिबंध

कई राज्यों ने स्वास्थ्य खतरे के कारण गुटखा और सुगंधित सुपारी पर आंशिक प्रतिबंध लगाए हैं।

आगे पढ़िए : कानपुर की OPF में बना राम मंदिर का हल्का और हर मौसम में लहराने वाला धर्मध्वज

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्राइम

जयपुर में बड़ा ट्रैप: ED से जुड़ा अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक...