Home उत्तर प्रदेश प्रतीक-अपर्णा तलाक: राज, राजनीति और राजघराने का सच!
उत्तर प्रदेश

प्रतीक-अपर्णा तलाक: राज, राजनीति और राजघराने का सच!

Share
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का तलाक विवाद, इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द
Share

लखनऊ: करीब ढाई दशक पहले शुरू हुई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी अब टूटने के कगार पर है। पहले आठ साल का रिश्ता और फिर 14 साल का वैवाहिक जीवन अब प्रतीक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक का ऐलान कर दिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

सोशल मीडिया पर @iamprateekyadav से पोस्ट साझा करते हुए प्रतीक यादव ने अपर्णा को “परिवार को उजाड़ने वाली महिला”, मतलबी, स्वार्थी और सत्ता की महत्वाकांक्षी बताया। उन्होंने लिखा कि उनका दुर्भाग्य था कि उनकी शादी अपर्णा से हुई। प्रतीक ने आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को तोड़ा और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

असली या नकली पोस्ट?

पोस्ट सामने आने के बाद अफवाहें भी फैल गईं कि अकाउंट हैक हो गया। अपर्णा के भाई ने भी मीडिया को बताया कि शिकायत दर्ज कराई जा रही है। लेकिन कुछ घंटे बाद प्रतीक की दूसरी पोस्ट ने सभी को चौंका दिया, जिसमें उन्होंने बच्चों की कसम खाते हुए अपर्णा को “सबसे बड़ी झूठी महिला” भी कहा।

अपर्णा की चुप्पी और राजनीतिक सक्रियता

अब तक अपर्णा यादव की तरफ से इस पूरे विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई। वह और उनके करीबी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। तलाक विवाद के बीच उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाजपा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से जुड़ा वीडियो साझा किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि निजी विवाद के बावजूद वे राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

Source FBAparna Bisht Yadav

रिश्तों में खटास ताजी नहीं

दरअसल, प्रतीक-अपर्णा के रिश्तों में खटास ताजी नहीं है। माना जा रहा है कि अपर्णा के सपा छोड़कर भाजपा में जाने और राजनीतिक विचारधारा बदलने से यह दूरी बढ़ी। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले उन्होंने 2017 में सपा टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं।

भव्य विवाह और निजी जीवन

प्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) का विवाह 4 दिसंबर 2011 को सैफई में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव में भव्य समारोह में हुआ था। इससे पहले दोनों का लगभग 10 साल का प्रेम संबंध रहा। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में रहते थे। तलाक की पोस्ट के दिन अपर्णा चेन्नई में थीं और प्रतीक विदेश में बताए जा रहे हैं।

image Source FBAparna Bisht Yadav

प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा यादव मुलायम परिवार की छोटी बहू और दो बच्चों की मां हैं।

आगे भी पढ़े: जुहू में एक्सीडेंट, अक्षय कुमार के काफिले की गाड़ी पलटी, 2 घायल

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विवाद: महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के बाद ACP सुरक्षा हटाए गए

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मांझा बना मौत का खेल, फ्लाईओवर पर हादसा, युवक घायल

राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे खतरनाक मांझे से...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...