उत्तर बांग्लादेश और मेघालय से सटे इलाकों में कुदरत का कहर बरपा। यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ आई है। पिछले 24 घंटों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। यहां तक कि, बारिश की वजह से कई घर गिर गए हैं जबकि, कई इलाके पानी में डूब गए हैं।
असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में मानसून जल्दी आने की वजह से भारी नुकसान हो रहा है। बात करें असम की तो वहां कुल 9 लोगों की जान चली गई। ऊपरी असम के लखीमपुर जिले में दो लोग मारे गए। रंगा नदी बांध से बहुत ज्यादा पानी छोड़ने की वजह से अरुणाचल प्रदेश से सटे कई गांवों में पानी भर गया।

गुवाहाटी के बोन्डा इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, गोलघाट में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानि ASDMA ने दो और मौतों की पुष्टि की है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है।
राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित- ASDMA

ASDMA ने बताया कि राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। गुवाहाटी में भूस्खलन के शिकार लोगों की पहचान हो गई है। उनके नाम पूनम गोस्वामी, उनकी छोटी बेटी और एक पड़ोसी नाबालिग लड़की हैं। जबकि, दत्तालपारा में एक नाबालिग लड़का और मालीगांव में एक आदमी भूस्खलन में मारे गए। उनके घर बह गए थे। अधिकारी ने बताया कि, गुवाहाटी में 366 पहाड़ी इलाके भूस्खलन के खतरे वाले हैं।

अरुणाचल प्रदेश में, दो परिवारों के सात सदस्यों की गाड़ी भूस्खलन के कारण सड़क से बहने से उनकी मौत हो गई। वहीं लोअर सुबनसिरी जिले में एक अलग घटना में, दो मजदूरों की मौत हो गई। मेघालय में पिछले 24 घंटों में भूस्खलन, डूबने और बिजली गिरने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

चेरापूंजी और मासिनराम में एक ही दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। एक दिन में 47 सेमी बारिश हुई है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन म्यांमार के नागरिक शामिल हैं। मिजोरम में भूस्खलन के कारण एक होटल गिर गया था। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
Leave a comment