Home मनोरंजन फिर विवादों में छाए कॉमेडियन समय रैना, जानिए क्यों बोले क्या बाहर छुपाकर दिखावा करूं
मनोरंजन

फिर विवादों में छाए कॉमेडियन समय रैना, जानिए क्यों बोले क्या बाहर छुपाकर दिखावा करूं

Share
कॉमेडियन समय रैना
कॉमेडियन समय रैना
Share

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, कुछ समय पहले अपने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सभी एपिसोड्स प्लेटफॉर्म से हटा दिए।

पॉडकास्ट इंटरव्यू का पुराना वीडियो फिर से वायरल

कॉमेडियन समय रैना- by: Google

उस वक्त समय रैना ने इस विवाद को लेकर हो रही जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही थी। कड़ी आलोचना और बायकॉट की मांग के बीच कॉमेडियन समय रैना का दावा है कि वो अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल शोज की एक नई लाइनअप अनाउंस की है, जो उनके करियर में एक नए चैप्टर की शुरुआत मानी जा रही है। लेकिन इसी बीच जनवरी में दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू का पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें समय बच्चों के ऑनलाइन कंटेंट देखने को लेकर अपनी राय रखी थी।

कॉमेडियन समय रैना- by: Google

बता दें कि, इस क्लिप में वह इन्फ्लुएंसर्स की जिम्मेदारी और पेरेंटिंग पर खुलकर बात कर रहे हैं। पॉडकास्ट में समय हेल्थ कंटेंट क्रिएटर रेवंत हिमतसिंका से बातचीत के दौरान कह रहे हैं कि, , ‘क्या आपको लगता है कि मुझे कोक नहीं पीनी चाहिए सिर्फ इसलिए कि बच्चे देख रहे हैं? मैं घर पर पीता हूं, क्या बाहर छुपाकर सिर्फ पानी पीने का दिखावा करूं?’

कॉमेडियन समय रैना- by: Google

रेवंत ने जवाब दिया, ‘हां, क्योंकि बच्चे आपसे प्रभावित हो सकते हैं,’ इस पर समय ने दो टूक जवाब दिया, ‘अगर 8-10 साल का बच्चा मुझे देख रहा है, तो उसके पेरेंट्स फेल हैं’. कॉमेडियन ने आगे कहा, ‘जब मैं छोटा था, मेरे पापा टीवी देखने पर डांटते थे. मुझे सही-गलत की समझ वहीं से आई। इसलिए ये पेरेंट्स की जिम्मेदारी है, मेरी नहीं. मुझे वही करना चाहिए जो मैं हूं. अगर मैं किसी को इंस्पायर करना चाहता हूं, तो वो सिर्फ मेरी ईमानदारी से कर सकता हूं.’

कॉमेडियन समय रैना- by: Google

समय ने अपने बेबाक अंदाज का भी बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘आजकल सब कुछ इतना परफेक्ट दिखाया जाता है कि लोग खुद पर शक करने लगते हैं. फिर आता है कोई ऐसा इंसान – जैसे मैं – जो कोक पीता है, गलतियां करता है, पर असली होता है. लोग खुद को मुझमें देख पाते हैं.’ बताते चलें कि, समय को तब विवाद में घसीटा गया जब उनके शो का एक पुराना एपिसोड वायरल हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Split image: left man wearing a skull-face mask; right man with glasses and beard in brown shirt, newsroom background with 'The Journalist' logo; red Hindi banner text at bottom
मनोरंजन

‘चौहान’ का टीज़र बना विवाद की वजह, कश्मीरियों ने क्यों कहा- पुराने ज़ख्म फिर हुए ताज़ा?

The Journalist News (Lucknow): बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’...

Split image: left side shows a grand ornate wooden library with a red carpeted staircase; right side features Dua Lipa posing with books against a green wall, The Journalist logo above. A red Hindi news banner runs across the bottom.
दुनियामनोरंजन

Dua Lipa ने खोली ‘बैन किताबों’ की लाइब्रेरी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

The Journalist News (Lucknow): अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार Dua Lipa ने पुर्तगाल के...