Home Uncategorized दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

Share
शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Share

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह बारामती में स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पुणे ले जाने की सलाह दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, 83 वर्षीय शरद पवार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।

हेल्थ चेकअप के बाद लिया गया फैसला

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह बारामती स्थित गोविंदबाग में शरद पवार की चिकित्सकीय जांच की गई। जांच के दौरान लगातार खांसी और बलगम की शिकायत सामने आई, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत पुणे में भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद दोपहर में शरद पवार पुणे के लिए रवाना हुए।

एहतियात के साथ पुणे ले जाया गया

पुणे जाते समय सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके काफिले के साथ कार्डियक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस भी मौजूद थी।
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, शरद पवार ने यात्रा के दौरान सुरक्षा मास्क पहन रखा था और मेडिकल टीम पूरी तरह सतर्क थी।

बजट सत्र में नहीं पहुंचे दिल्ली

28 जनवरी को भतीजे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद शरद पवार बारामती में ही रुके हुए थे। इस दुखद घटना के बाद कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उनसे मिलने पहुंचीं।

इसी बीच संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए वह दिल्ली नहीं जा सके। उनकी जगह सुप्रिया सुले दिल्ली रवाना हुई थीं।
हाल ही में शरद पवार ने अजित पवार के स्मारक को लेकर विद्या प्रतिष्ठान में एक अहम बैठक भी की थी।

आगे भी पढ़े: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

Uncategorized

परीक्षा में नंबर नहीं, मानसिक शांति जरूरी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के 9वें...

सोफी मोलिनी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, भारत दौरे से नेतृत्व संभालती हुई
Uncategorized

क्रिकेट जगत में खलबली, एलिसा हीली ने छोड़ी कप्तानी और संन्यास का किया ऐलान, अब यह स्टार ऑलराउंडर बनी नई बॉस!

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को मिली नई कप्तान! स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनी...

बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि
Uncategorized

पंचतत्व में विलीन हुए अजित दादा, बेटों ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि, बारामती में उमड़ा आंसुओं का सैलाब!

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार का...