फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी बहस छेड़ दी थी। अब इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ पहले से ज्यादा इमोशनल और इंटेंस नजर आ रहा है। इसी कड़ी में फिल्म का दूसरा गाना ‘ओ माई री’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया है।
श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाया इमोशन

‘ओ माई री’ गाने को श्रेयाघोषाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है। यह गाना मां और बच्चे के रिश्ते को समर्पित है, जो बिना शर्त प्यार, सुरक्षा और अपनापन बयां करता है।
गाने का म्यूजिक मन्नन शाह ने कंपोज किया है, जबकि इसके भावुक बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। संगीत और लिरिक्स का मेल इस गाने को बेहद खास बनाता है।
पहले पार्ट से ज्यादा शार्प दिखा टीजर
फिल्म का टीजर पहले पार्ट के मुकाबले ज्यादा शार्प और डार्क टोन में नजर आता है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है।
इन किरदारों को उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया ह
क्या है फिल्म की कहानी?
कहानी की शुरुआत प्यार से होती है, जब तीनों लड़कियां दूसरे धर्म के युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं। लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक गंभीर और डरावने मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे सामने आते हैं।
फिल्म समाज से जुड़े इन पहलुओं को बेबाकी से दिखाने की कोशिश करती है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।
वहीं आशिन ए शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले को-प्रोड्यूस किया है।
यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Leave a comment