Home खेल पहली बार हुआ इस नए नियम का प्रयोग, जानिए कौन सा नियम सिर्फ शाम को खेले गए मैचों पर होता है लागू…
खेल

पहली बार हुआ इस नए नियम का प्रयोग, जानिए कौन सा नियम सिर्फ शाम को खेले गए मैचों पर होता है लागू…

Share
पहली बार दूसरी गेंद का नियम देखने को मिला
पहली बार दूसरी गेंद का नियम देखने को मिला
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज हो चुका है। जैसे-जैसे मुकाबले खेले जा रहे हैं दर्शकों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को गुवाहाटी में खेले गए मैच में पहली बार दूसरी गेंद का नियम देखने को मिला।

17वें ओवर में गेंद बदलने की मांग

कप्तान रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर की पारी के 17वें ओवर में गेंद बदलने की मांग की। हालांकि, माना जा रहा था नई गेंद के साथ राजस्थान जीत हासिल कर सकती है लेकिन ये मैच का पासा पलटने के लिए काफी नहीं था। नए नियम का इस्तेमाल करने के बाद भी केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया।

कोलकाता ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की

क्विंटन डिकॉक की 61 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। केकेआर ने 17.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर ने मोईन अली (पांच) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन डिकॉक ने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा और उन्हें युवा अंगकृष रघुवंशी 22 (17 गेंद) के रूप में अच्छा साथी मिला। दोनों की 44 गेंद में 83 रन की अटूट साझेदारी ने कमाल दिखाया।

दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद का इस्तेमाल करने की अनुमति

बता दें कि, नए नियम के मुताबिक, शाम को खेले जाने वाले मैचों में अगर अंपायरों को लगता है कि ओस खेल पर अपना प्रभाव डाल रही है तो वह दूसरी पारी के 11वें ओवर से नई गेंद का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं। शाम को होने वाले मैचों पर यह नियम लागू होगा। दोपहर में होने वाले मैचों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इससे हाईस्कोरिंग मैचों को बनाए रखने में मदद मिलेगी। ताकि दोनों पारी में खेल संतुलित रहे और चेज करने वाली टीम को ओस की मदद न मिले।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
क्रिकेटखेल

Opener बने finisher, सैमसन की तूफानी पारी, भारत सेमीफाइनल में

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में India national cricket...

T20 World Cup 2026 में स्कॉटलैंड बनाम इटली मैच के दौरान जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस
खेल

वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे की बल्लेबाजी देख कांप गए गेंदबाज!

Italy vs Scotland: वर्ल्ड कप में इटली की शर्मनाक हार, जॉर्ज मुनसे...

क्रिकेटखेल

भारत ने फिर रचा इतिहास, U19 WC जीत पर PM मोदी और सचिन का सलाम

भारत ने फिर दिखाया दम, अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा भारतीय क्रिकेट...

क्रिकेटखेल

वांखेडे में रोहित शर्मा का जलवा, T20 WC ट्रॉफी के साथ एंट्री

मुंबई का प्रतिष्ठित वांखेडे स्टेडियम शुक्रवार की शाम क्रिकेट इतिहास का गवाह...