Home लखनऊ LSG और KXIP मुकाबले से पहले इकाना स्टेडियम में मीका सिंह करेंगे परफार्म, जानिए कब होगा मैच…
लखनऊ

LSG और KXIP मुकाबले से पहले इकाना स्टेडियम में मीका सिंह करेंगे परफार्म, जानिए कब होगा मैच…

Share
इकाना स्टेडियम में मीका सिंह करेंगे परफार्म
इकाना स्टेडियम में मीका सिंह करेंगे परफार्म
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल मुकाबलों के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं अगले महीने यानि एक अप्रैल को मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मशहूर गायक मीका सिंह अपनी परफार्मेंस देंगे।

घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी

जानकारी के मुताबिक, LSG टीम शुक्रवार शाम लखनऊ जाएगी। इसके बाद LSG के खिलाड़ी शनिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। LSG अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर सात मुकाबले खेलेगी। तय सिड्यूल के मुताबिक, LSG का एक अप्रैल को पंजाब किंग्स से मुकाबला होगा, फिर चार अप्रैल को मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा, इसके बाद 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से मुकाबला होगा, वहीं 14 अप्रैल को चेन्नईसुपर किंग्स के बाद, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और फिर नौ मई को हैदराबाद सनराइजर्स और 18 मई को गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी।

मीका 15 से 20 मिनट करेंगे परफार्म

बताते चलें कि, मैच से पहले मीका 15 से 20 मिनट के कार्यक्रम के दौरान अपने गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सीईओ ने बताया कि, एक अप्रैल को मुकाबले से पूर्व मीका सिंह धमाकेदार शो होगा। इसकी तैयारियां कर ली गई है। करीब 20 मिनट की प्रस्तुति के दौरान वे अपने अपने सुपर-डुपर हिट गाकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
News image showing Lucknow Development Authority building on the left and a fire with flames on the right; red caption bar overlays the bottom with Hindi text.
लखनऊ

अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA का बड़ा एक्शन, 15 दिन में जवाब दो, वरना होगी कार्रवाई

The journalist News (Lucknow): लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए चर्चित अग्निकांड...