Home उत्तर प्रदेश सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा और चारों खाने चित कर दिया, कासगंज में यूपी सीएम ने किया सेना का बखान…
उत्तर प्रदेश

सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा और चारों खाने चित कर दिया, कासगंज में यूपी सीएम ने किया सेना का बखान…

Share
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

Edited by: Vandana Ravindra.

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कासंगजवासियों को 724 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया।

सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा – सीएम योगी

यूपी सीएम ने कहा कि, सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा और चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बीते 10 साल में सेना को मजबूत किया है। सीएम ने कहा कि वर्दी की क्या कीमत होती है ये आपने पाकिस्तान की कमर तोड़ते हुए सेना को देखा होगा. सेना ने पाकिस्तान को औकात में लाने का काम किया है. अगर हमारे एक नागरिक को छेड़ोगे तो तुम जूझोगे. पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना के सुदृढ़ीकरण के लिए काफी काम हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भारत माता के पास बहादुर जवानों की सेना नही होती तो देश का जनमानस कैसे सुरक्षित होता,पाकिस्तान आज दुनिया के आगे गुहार लगा रहा कि जान बख्श दें।

कासगंज को 724 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं मिली- योगी

यूपी सीएम ने आगे कहा कि, कासगंज को 724 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं मिल रही हैं. इसके लिए मैं कासगंज की जनता को धन्यवाद देता हूं. इस राज्य में हर तीसरे दिन दंगा होता था. लोगों के मन में शंका होती थी कि अब क्या होगा. सीएम ने कहा कि साल 2017 के पहले की सरकारों का काम गुंडों के साथ मिलकर अराजकता फैलाते थे. सज्जनों को प्रताड़ित करते थे और दुर्जनों के साथ खड़े रहते थे। 

यूपी सीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर गंभीर आरोप लगाएं- योगी

वहीं पहले की सरकारों को भी सीएम ने आड़े हाथ लिया। यूपी सीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, पहले की समाजवादी पार्टी की सरकार कानून से खिलवाड़ करते थे। आंतरिक सुरक्षा में पुलिस की भूमिका होती है। 2017 के पहले कोई सुरक्षित नही था,शाम से ही उपद्रवी तांडव करते थे,बेटियां सुरक्षित नही थीं. पर्व त्योहार से पहले दंगे होने लगते थे,एक तरफ उपद्रव दूसरी तरफ अंधेरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसी कासगंज में न तो पुलिस के लिए कोई भवन था, न डीएम एसपी के लिए कोई जगह. आज पुलिस, माफिया का काल बन गई है. आज माफिया किसी को प्रताड़ित नही कर सकताय उसे पता है अगले चौराहे पर उसका रामनाम सत्य हो जाएगा.

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम में विवाद: महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार के बाद ACP सुरक्षा हटाए गए

वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रंगभरी एकादशी के...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मांझा बना मौत का खेल, फ्लाईओवर पर हादसा, युवक घायल

राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल हो रहे खतरनाक मांझे से...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्स

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, 11 फरवरी को पेश होगा 9 लाख करोड़ का बजट

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा...

उत्तर प्रदेशपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

लखनऊ: बजट सत्र से पहले विधानसभा में आज कार्य मंत्रणा समिति की अहम बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले आज विधानसभा परिसर...