Home दुनिया भारतीयों ने न्यूयॉर्क की एक खास सड़क वॉल स्ट्रीट को डांस फ्लोर में बदला, रुक गया काम काज
दुनिया

भारतीयों ने न्यूयॉर्क की एक खास सड़क वॉल स्ट्रीट को डांस फ्लोर में बदला, रुक गया काम काज

Share
न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट डांस फ्लोर में बदली
न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट डांस फ्लोर में बदली
Share

अमेरिका देश की वित्तीय गतिविधियों का केंद्र माना जाने वाली न्यूयॉर्के की एक खास सड़क वॉल स्ट्रीट कब डांस फ्लोर में बदल गयी अमेरिकियों को इसका अंदाजा ही नहीं लगा। दरअसल, जब अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने एक शादी को त्यौहार बना दिया।

400 लोगों की बारात ढोल और डीजे बीट्स के साथ गुजरी

400 लोगों की बारात ढोल और डीजे बीट्स के साथ – by: Google

यहां करीब 400 लोगों की बारात ढोल और डीजे बीट्स के साथ यहां से गुजरी। इतनी बड़ी तादाद में शेरवानी, सूट, साड़ी, लहंगे पहने बाराती नाचते गाते लोगों को देखने के लिए लोग एकट्ठा हो गए और जब तक इस स्ट्रीट से ये बारात गुजरी तब तक स्टॉक का कामकाज कुछ देर के लिए रुक गया। यह बारात जब गगनचुंबी इमारतों के बीच से गुजरा तो इसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सैकड़ों की तादाद में भारतीय गानों पर नाचते लोगों को देखने के लिए अमेरिकी भी कुछ देर के लिए रुक गए। सोशल मीडिया पर भारतीय दूल्हे की इस बारात की खूब चर्चा हो रही है। वॉल स्ट्रीट पर भारतीयों की इस बारात के कई वीडियो में भारतीय वॉल स्ट्रीट पर जमकर नाच रहे हैं।

हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट बंद”…

हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट बंद”– by: Google

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक वीडियो में दूल्हा चलते हुए दिख रहा है…और उसके सामने बाराती नाच रहे हैं। डीजे एजे नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर बारात का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमने 400 लोगों की बारात के लिए वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया। ये निश्चित रूप से एक कमाल का पल है।’

शादी में आए खर्च को लेकर सवाल

एक तरफ इतनी भारी संख्यां में बारात में लोगों का शामिल होना लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है तो वहीं दूसरी तरफ इस शादी में कितना खर्च आया होगा इसको लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, भारतीयों को 400 लोगों की बारात वॉल स्ट्रीट से निकालने के लिए कितना खर्च करना पड़ा, इसकी चर्चा हो रही है। क्योंकि, CECM परमिट आवेदनों के लिए 25 डॉलर का शुल्क लेता है…इसके अलावा इस बारात को निकालने का खर्च- परमिट शुल्क या सड़क बंद करना, पुलिस बंदोबस्त, निजी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन, इवेंट बीमा, लॉजिस्टिक्स और उपकरणों सबको मिलाकर खर्च का अंदाजा लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि, वॉल स्ट्रीट या ब्रॉडवे जैसे हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों के लिए, सड़क बंद करने और संबंधित सेवाओं की कुल लागत 25,000 से 60,000 डॉलर या इससे भी ज्यादा हो सकती है। इसलिए ये साफ है  कि, इस पूरे तामझाम के लिए एक बड़ी रकम भी दूल्हे के पक्ष ने खर्च की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
दुनिया

बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का दावा, पाकिस्तान में मचा सियासी भूचाल

The Journalist News (Lucknow): सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यह दावा...

Two leaders raise their clasped hands in triumph on a stage in a packed stadium, Modi in a beige kurta beside a suited official.
दुनिया

‘थैंक यू मेलबर्न, थैंक यू ऑस्ट्रेलिया’ PM मोदी ने जताया आभार, अल्बनीज़ की तारीफ में कही बड़ी बात

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में आयोजित भारतीय...