Home खेल आईसीसी के नियमों में हुए कई अहम बदलाव, कुछ पुराने नियम फिर से होंगे लागू
खेल

आईसीसी के नियमों में हुए कई अहम बदलाव, कुछ पुराने नियम फिर से होंगे लागू

Share
आईसीसी के नियमों हुए कई अहम बदलाव
आईसीसी के नियमों हुए कई अहम बदलाव
Share

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड यानि आईसीसी आगामी महीने से क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव करने वाली है। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

वनडे में अब एक गेंद का नियम फिर से होगा लागू

क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव- by:Google

दरअसल, वनडे में अब एक गेंद का नियम फिर से लागू होने वाला है। टेस्ट क्रिकेट में ये बदलाव जून महीने से लागू कर दिए जाएंगे। जबकि, सफेद गेंद वाले क्रिकेट यानि वनडे और टी20 में ये नियम जुलाई से लागू होंगे। नए नियम वर्ल्ड की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के टेस्ट सीरीज से होगी। सफेद गेंद वाले क्रिकेट में ये बदलाव श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज से लागू होंगे।

वनडे क्रिकेट में एक गेंद का नियम

क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव- by:Google

आईसीसी ने वनडे क्रिकेट में एक गेंद के नियम पर ध्यान दिया है। ICC ने अपने सदस्यों को बताया है कि, अब ओवर 1 से 34 तक दो नई गेंदें इस्तेमाल होंगी। ओवर 34 के बाद फील्डिंग करने वाली टीम दोनों गेंदों में से एक को चुनेगी। इस गेंद का इस्तेमाल ओवर 35 से 50 तक होगा। मैच में इसी गेंद का इस्तेमाल होगा, जब तक कि इसे बदलने की जरूरत न पड़े। अगर मैच 25 ओवर या उससे कम का है, तो हर टीम के पास सिर्फ एक नई गेंद होगी।

ओवर 35 से 50 के लिए इस्तेमाल नहीं

क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव- by:Google

बता दें कि, पहले वनडे में दोनों छोर से नई गेंद का इस्तेमाल होता था। ICC ने यह भी कहा है कि, कुछ पुराने नियम पहले जैसे ही रहेंगे। अगर गेंद को बदलने की जरूरत पड़ती है, तो वैसी ही गेंद दी जाएगी। यानि कि, जो गेंद ओवर 35 से 50 के लिए इस्तेमाल नहीं होगी, उसे बदलने वाली गेंदों में शामिल किया जाएगा।

पांच खिलाड़ियों के नाम देने होंगे

क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव- by:Google

इसके अलावा ICC ने कन्कशन यानि सिर में चोट लगने के नियम में भी बदलाव किया है। अब टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को पांच खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिन्हें कन्कशन होने पर बदला जा सकता है। इन पांच खिलाड़ियों में एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर होगा। लेकिन अगर किसी खास परिस्थिति में कन्कशन के कारण बदले गए खिलाड़ी को भी चोट लग जाती है, तो मैच रेफरी स्थिति को देखेंगे और पांच खिलाड़ियों के बाहर से भी खिलाड़ी को बदलने पर विचार कर सकते हैं।

बाउंड्री लाइन पर कैच और DRS में भी बदलाव

क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव- by:Google

बताते चलें कि, ICC ने यह भी बताया है कि बाउंड्री लाइन पर कैच और DRS यानि डिसीजन रिव्यू सिस्टम के नियमों में बदलाव के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
France player shoots toward goal as Moroccan defenders and a diving goalkeeper react; crowd and news logo visible in the stands corner.
खेल

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की शानदार जीत, मोरक्को बाहर

The Journalist News (Lucknow): FIFA World Cup 2026 में फ्रांस ने शानदार...

Man wearing dark sunglasses sits indoors beside a cricket-themed birthday cake in a news image about MS Dhoni's 45th birthday and fans outside his house.
खेल

MS धोनी के 45वें जन्मदिन पर जश्न, घर के बाहर जुटे हजारों फैंस, पोस्टर लेकर काटा केक

The Journalist News (Lucknow): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और करोड़ों...