Home मनोरंजन ‘भैरवम’ की धमाकेदार एंट्री, बेल्लामकोंडा श्रीनिवास की एनर्जी, डांस और फाइट सीन तो बेहद ही शानदार
मनोरंजन

‘भैरवम’ की धमाकेदार एंट्री, बेल्लामकोंडा श्रीनिवास की एनर्जी, डांस और फाइट सीन तो बेहद ही शानदार

Share
एक्शन ड्रामा फिल्म 'भैरवम'
एक्शन ड्रामा फिल्म 'भैरवम'
Share

दिन-ब-दिन लोगों का झुकाव साउथ की फिल्मों की तरफ बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड और हॉलीवुड को पीछे छोड़ साउथ फिल्मों का क्रेज ऑडियंस में बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ सालों में बाहुबली से लेकर केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्शन और कहानी ने ऑडियंस को अपनी तरफ आकर्षित किया है और बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी हैं।

तेलुगु भाषा में बनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘भैरवम’

एक्शन ड्रामा फिल्म भैरवम by Google

लेकिन अब इन सबका सफाया करने के लिए सिनेमाघरों में एक और तेलुगु भाषा में बनी एक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘भैरवम’ ने दस्तक दी। दरअसल, ‘भैरवम’, जो 30 मई शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी की बात करें तो, एक देवीपटनम नामक एक गांव की है, को आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में है। इस गांव में गजापति और वरदा नाम के दो लड़के रहते हैं, जो बचपन से ही दोस्त होते हैं।

एक्शन ड्रामा फिल्म भैरवम by Google

श्रीनू जो बचपन से ही अनाथ होता है, वह बचपन की घटना के बाद दोनों दोस्तों की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है और गजापति और उसके बीच अच्छी दोस्ती हो जाती है। तीनों एक-दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं, लेकिन इस दोस्ती में दरार लाता है एक भ्रष्टाचारी मिनिस्टर, जिसकी नजर गजापति की मंदिर वाली जमीन पर होती है। गजापति का किरदार मंचू मनोज कुमार ने निभाया, तो वहीं नारा रोहित ने वरदा उनके दोस्त की भूमिका अदा की। दोनों ने जिस तरह से इस किरदार में जान भरी वह दर्शकों को बेहद पसंद आया है।

एक्शन ड्रामा फिल्म भैरवम by Google

एक यूजर ने लिखा, “भैरवम का पहला हाफ ठीकठाक है, शुरुआत में थोड़ी फालतू की चीजें हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है और ड्रामा खुलता है, तब ये कहानी लोगों को आकर्षित करती है”।

एक और अन्य यूजर ने लिखा, “भैरवम असमान रूप से शुरू होती है, बीच में कुछ सींस को यूं ही भरा गया है, बीच में डायरेक्टर ने गीयर बदला है। इसकी एंडिंग काफी अच्छी है। तीनों ही एक्टर्स ने अच्छा काम किया है।

एक यूजर ने लिखा कि, “भैरवम बॉक्स ऑफिस पर जीतेगी। खासतौर पर बेल्लामकोंडा श्रीनिवास की एनर्जी, डांस और फाइट सीन तो बेहद ही शानदार है। जतारा के सीक्वेंस में उनकी परफॉर्मेंस ने जान भर दी”।

author avatar
Ankur Bajpai
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
The Kerala Story 2 Goes Beyond का नया गाना ओ माई री
मनोरंजन

आ गया ‘The Kerala Story 2’ का दूसरा गाना, रिलीज डेट के साथ फिल्म पर बड़ा अपडेट!

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपने पहले पार्ट से देशभर में गहरी...

मनोरंजन

FIR के बाद मनोज बाजपेयी का बड़ा बयान, हटेगा प्रमोशनल कंटेंट

विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” को लेकर लखनऊ में FIR दर्ज होने के...

दुनियामनोरंजन

BTS का ऐतिहासिक कमबैक: Gwanghwamun Square से Netflix पर LIVE, ARIRANG से मचेगा दुनियाभर में धमाल

दुनिया के सबसे लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप BTS एक बार फिर इतिहास रचने...