Home Uncategorized बच्चों के लिए सख्त हुआ फ्रांस! 15 साल से कम उम्र पर सोशल मीडिया बैन
Uncategorized

बच्चों के लिए सख्त हुआ फ्रांस! 15 साल से कम उम्र पर सोशल मीडिया बैन

Share
15 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध
Share

फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। देश की निचली संसद नेशनल असेंबली ने इससे जुड़े बिल को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सेहत को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

नेशनल असेंबली में हुए मतदान के दौरान 116 सांसदों ने बिल के पक्ष में, जबकि 23 सांसदों ने विरोध में वोट डाले।

Snapchat, Instagram, TikTok होंगे बंद

इस प्रस्ताव को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भी समर्थन मिला है। अब यह बिल संसद के ऊपरी सदन सीनेट में पेश किया जाएगा।
अगर वहां से भी मंजूरी मिल जाती है, तो Snapchat, Instagram, TikTok और Twitch जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों का कड़ा संदेश

नेशनल असेंबली से बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने इसे “बड़ा कदम” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार से अपील की कि प्रक्रिया तेज की जाए ताकि यह कानून अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जा सके।

मैक्रों ने लिखा,

“हमारे बच्चों का दिमाग बिक्री के लिए नहीं है।”

उनका कहना है कि बच्चों की मानसिक और भावनात्मक सेहत को उन कंपनियों पर नहीं छोड़ा जा सकता, जिनका मुख्य लक्ष्य सिर्फ मुनाफा कमाना है।

सांसद ने सोशल मीडिया को बताया नुकसानदेह

इस बिल को तैयार करने वाली सांसद लॉर मिलर ने कहा कि यह कानून समाज में एक स्पष्ट सीमा तय करेगा।
उनके मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नुकसानरहित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स ने लोगों को जोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब ये समाज को बांटने लगे हैं

प्रस्तावित कानून में क्या-क्या शामिल?

नए कानून के तहत-

  • फ्रांस का मीडिया रेगुलेटर उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सूची बनाएगा, जो बच्चों के लिए हानिकारक माने जाएंगे
  • इन प्लेटफॉर्म्स पर 15 साल से कम उम्र के बच्चों का अकाउंट बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा
  • कुछ कम नुकसानदेह प्लेटफॉर्म्स पर माता-पिता की साफ मंजूरी के बाद ही बच्चों को एक्सेस मिलेगा
  • सीनियर स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने का प्रस्ताव
  • उम्र सत्यापन (Age Verification) के लिए अलग व्यवस्था तय की जाएगी

जूनियर और मिडिल स्कूलों में मोबाइल फोन पर रोक पहले से लागू है।

ऑस्ट्रेलिया पहले ही कर चुका है बैन

फ्रांस का यह फैसला ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों की राह पर है, जहां पिछले साल दिसंबर से ही ऐसा कानून लागू हो चुका है।
इसके अलावा डेनमार्क, ग्रीस, स्पेन और आयरलैंड भी इसी दिशा में कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।
हाल ही में ब्रिटेन ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर परामर्श शुरू किया है।

पहले क्यों अटक गया था कानून?

साल 2023 में फ्रांस में इसी तरह का कानून लाने की कोशिश नाकाम हो गई थी, क्योंकि अदालतों ने इसे यूरोपीय कानून के खिलाफ बताया था।
इस बार बिल को कानूनी अड़चनों से बचाने के लिए दोबारा तैयार किया गया है।

सरकार को उम्मीद है कि सीनेट से भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी और सितंबर 2026 तक यह कानून लागू हो सकेगा।

आगे भी पढ़े: भारत-EU की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ फाइनल, 110% वाला टैक्स सीधे 10% पर गिरा, अब कौड़ियों के दाम मिलेंगी यूरोपियन कारें!

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Astrology-themed banner with a left-side zodiac wheel and bold Hindi text on yellow rounded panels about today’s fortunes, dated 20 April 2026.
Uncategorizedधर्म

20 अप्रैल 2026 स्वास्थ्य राशिफल: जानें आपकी राशि का हेल्थ अलर्ट और सावधानियां

Monday Health Horoscope: 20 अप्रैल 2026, सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार...

Hindi horoscope promo: today’s zodiac reading for Friday, 19 April 2026, over an astrologic wheel with The Journalist News logo
Uncategorized

19 अप्रैल 2026 राशिफल: रविवार को सूर्य का प्रभाव, जानें सभी राशियों के स्वास्थ्य टिप्स

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। आज सूर्य मेष...

उदयपुर में 26 फरवरी को ITC Mementos में शादी से पहले पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
Uncategorized

ITC मोमेंटोज बनेगा गवाह: 26 फरवरी को एक होने जा रहे हैं साउथ के ये दो सुपरस्टार्स!

उदयपुर: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26...

शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया
Uncategorized

दिग्गज नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती! बारामती से पुणे तक एम्बुलेंस के साये में पहुंचे पवार

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री...