Home बिजनेस Budget 2026: निर्मला सीतारमण की 10 बड़ी घोषणाएं, जिसने बदल दिया भारत का नक्शा! जानें आपकी जेब और सेहत के लिए क्या है खास?
बिजनेस

Budget 2026: निर्मला सीतारमण की 10 बड़ी घोषणाएं, जिसने बदल दिया भारत का नक्शा! जानें आपकी जेब और सेहत के लिए क्या है खास?

Share
बजट 2026-27 में केंद्रीय बजट भाषण के दौरान प्रमुख घोषणाएं दर्शाती ग्राफिक
Share

Budget 2026-27 में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने साफ किया कि सरकार का फोकस विकसित भारत, आर्थिक गतिविधियों को तेज करने और रोजगार सृजन पर रहेगा।

रेलवे नेटवर्क के विस्तार से लेकर MSME, बायो-फार्मा और शहरी विकास तक, बजट में कई सेक्टरों को सीधी राहत देने का ऐलान किया गया है।

Budget 2026 की 10 बड़ी बातें

  • देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • बायो-फार्मा सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान
  • शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
  • बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे
  • शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर हर साल ₹5,000 करोड़ खर्च होंगे
  • देश में 20 नए जल मार्ग तैयार करने की योजना
  • 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • 3 केमिकल पार्क के निर्माण का ऐलान
  • MSME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का पैकेज
  • महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना शुरू करने की घोषणा

रोजगार और विकास पर फोकस

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। MSME, टेक्सटाइल और केमिकल सेक्टर को मिले प्रोत्साहन से मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को गति मिलने की उम्मीद है।

आम लोगों को राहत

स्वास्थ्य क्षेत्र में शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने का फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

आगे भी पढ़े: सोना-चांदी हुआ ‘मिट्टी’ के भाव! बजट भाषण से पहले धड़ाम हुआ सर्राफा बाजार, रेट देखकर यकीन नहीं करेंगे आप

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के नए भाव।
बिजनेस

सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज! चांदी ₹7,000 सस्ती, सोना भी लुढ़का, देखें नए भाव

सर्राफा बाजार | 25 नवंबर 2026: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी...

महंगे स्मार्टफोन और कम छूट के कारण 2026 के त्योहारी सीजन में बिक्री प्रभावित हुई।
बिजनेस

महंगे स्मार्टफोन ने बिगाड़ा बाजार का गणित, त्योहारी बिक्री 22% गिरी; जानें क्यों घटे ग्राहक?

नई दिल्ली | 21 नवंबर 2026: इस बार त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन कंपनियों को...

2027 Triumph Street Triple 798 RS बाइक 798cc इंजन और नए स्पोर्टी डिजाइन के साथ।
बिजनेस

133 bhp की पावर और 798cc का दमदार इंजन! आ गई नई Triumph Street Triple, कीमत उड़ा देगी होश

भारत | 18 नवंबर 2026: प्रीमियम बाइक पसंद करने वालों के लिए...