Home दुनिया Venezuela में तबाही का भूकंप: 32 की मौत, 700 घायल, राजधानी Caracas में इमारतें ढहीं
दुनिया

Venezuela में तबाही का भूकंप: 32 की मौत, 700 घायल, राजधानी Caracas में इमारतें ढहीं

Share
Rescue workers in red shirts search through rubble after a building collapse at night; The Journalist News logo and a red Hindi disaster headline banner across the bottom.
Source: GETTY IMAGES
Share

The journalist News (Lucknow): दक्षिण अमेरिकी देश Venezuela में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। राजधानी Caracas समेत कई शहरों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि मलबे में दबे लोगों की तलाश लगातार जारी है। विशेषज्ञों को आशंका है कि मृतकों की संख्या आने वाले घंटों में और बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।

एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप

Map of Venezuela showing two earthquake epicenters near Maracaibo and Caracas with a red label reading 'Epicentre of the two earthquakes'.
Source BBC

रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 6 बजे उत्तरी वेनेजुएला में 7.2 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसके एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप महसूस किया गया। दोनों झटके इतने शक्तिशाली थे कि राजधानी Caracas सहित कई क्षेत्रों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।

Collage of earthquake damage: rubble, debris, and damaged buildings with people helping in the scene.
Source GETTY IMAGES REUTERS

कराकास में इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार Caracas के उत्तरी उपनगर सैन बर्नार्डिनो में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत ढह गई। इस इमारत में पांच फ्लैट थे। सुरक्षा एजेंसियां और बचाव दल मलबा हटाकर जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

आगे पढ़िए: होर्मुज जलडमरूमध्य से निकले उर्वरक जहाज, भारत में खाद संकट टलने की उम्मीद

एयरपोर्ट बंद, कई इलाकों में भारी नुकसान

भूकंप के कारण देश के मुख्य हवाई अड्डे को भी अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग एयरपोर्ट के गलियारों से भागते हुए दिखाई दिए। Venezuela के गृह मंत्री ने बताया कि देश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों और कई राज्यों में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें मिली हैं। प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया जा रहा है।

“यह लंबे समय बाद सबसे गंभीर भूकंप”

Caracasमें रहने वाले शिक्षक एलन चुंग ने बताया कि भूकंप के समय वह एक रेस्तरां में मौजूद थे। उन्होंने कहा, “मैं बाहर भागा तो चारों ओर धूल का गुबार दिखाई दे रहा था और बिजली की लाइनें फटती हुई नजर आ रही थीं।” एलन के अनुसार Venezuela के लोग छोटे भूकंपों के आदी हैं, लेकिन यह कई वर्षों में महसूस किया गया सबसे गंभीर भूकंप था।

हजारों मौतों की आशंका

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (United States Geological Survey) ने चेतावनी दी है कि स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। एजेंसी के प्रारंभिक आकलन के अनुसार 10,000 से अधिक लोगों की मौत होने की 44 प्रतिशत संभावना है। हालांकि यह केवल अनुमान है और वास्तविक आंकड़े राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही सामने आएंगे।

अमेरिका ने भेजी मदद

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा है कि अमेरिका तत्काल खोज एवं बचाव दल, चिकित्सा संसाधन और मानवीय सहायता Venezuela भेज रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और उन बचावकर्मियों के साथ हैं जो लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस आपदा को “बहुत बड़े पैमाने की त्रासदी” बताया है।

राष्ट्रीय अवकाश के बीच आई तबाही

भूकंप ऐसे समय आया जब Venezuela में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जा रहा था। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में मौजूद थे, जिसके कारण जान-माल का नुकसान अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं और पूरे देश की निगाहें अब बचाव अभियान पर टिकी हैं। मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि की आशंका बनी हुई है।

author avatar
Sanskriti Tyagi
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
Two men in formal attire shake hands in a room, with a red Hindi news banner across the bottom and a flag in the background.
दुनिया

Paris में PM Modi की बड़ी बैठक! Saint-Gobain CEO Benoit Bazin से मुलाकात, निवेश और Innovation पर हुई चर्चा

The Journalist News (Lucknow): प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पेरिस दौरे के दौरान...