लखनऊ | 14 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को सुबह 10:30 बजे लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मुफ्त टैबलेट वितरण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
इस कार्यक्रम में लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़कर शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
2026-27 में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट
बीजेपी प्रवक्ता प्रियंक पांडे ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योगी सरकार वर्ष 2021 से अब तक करीब 60 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर चुकी है।
इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट बांटने की तैयारी की गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों से जोड़ने के लिए वर्ष 2021-22 में इस योजना की शुरुआत की थी। इसका भव्य शुभारंभ 25 दिसंबर 2021 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था।
Leave a comment